मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लापता लेडीज़' में इस रोल के लिए ऑडिशन देते नजर आए आमिर खान

आमिर खान प्रोडक्शंस की कई शानदार फिल्मों में से लापता लेडीज एक ऐसी फिल्म है, जिसने दर्शकों का दिल जीता। इस फिल्म ने न सिर्फ एक दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी दी, बल्कि कुछ यादगार किरदार भी प…

लापता लेडीज़' में इस रोल के लिए ऑडिशन देते नजर आए आमिर खान
लापता लेडीज़' में इस रोल के लिए ऑडिशन देते नजर आए आमिर खान | फ़ोटो: TVL News

आमिर खान प्रोडक्शंस की कई शानदार फिल्मों में से लापता लेडीज एक ऐसी फिल्म है, जिसने दर्शकों का दिल जीता। इस फिल्म ने न सिर्फ एक दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी दी, बल्कि कुछ यादगार किरदार भी पेश किए। कहानी भले ही फूल, जया और दीपक के इर्द-गिर्द घूमती हो, लेकिन सब-इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का किरदार अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा। अब ज़रा सोचिए, अगर इस किरदार को आमिर खान खुद निभाते तो?


लापता लेडीज में सब-इंस्पेक्टर श्याम मनोहर के किरदार के लिए आमिर खान का ऑडिशन अब सामने आया है। आमिर खान टॉकीज ने इसे अपनी कास्टिंग डायरीज के तहत रिलीज़ किया है। इस अनदेखे फुटेज में आमिर खान का स्क्रीन टेस्ट दिखाया गया है, हालांकि यह किरदार आखिरकार रवि किशन ने निभाया।


इस अनदेखे फुटेज से आमिर खान प्रोडक्शंस की कास्टिंग प्रोसेस की दिलचस्प झलक मिलती है। रवि किशन ने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया, लेकिन आमिर खान को इसके लिए ऑडिशन देते देखना वाकई रोमांचक और खास है।


इसके अलावा, आमिर खान ने इस किरदार के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया था। वैसे भी, वो हमेशा अपने किरदारों के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं। गजनी में मसल मास बढ़ाकर 8-पैक एब्स बनाना हो या दंगल के लिए वजन बढ़ाने-घटाने का सफर, लगान में गांव के युवक से लेकर 3 इडियट्स में कॉलेज स्टूडेंट बनने तक, और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एकदम अलग कैवमैन लुक अपनाने तक, आमिर हर बार अपने किरदार में पूरी तरह ढलने की काबिलियत से चौंका ही देते हैं।


इसके अलावा, आमिर खान प्रोडक्शंस के पास आगे कई जबरदस्त फिल्में लाइनअप में हैं, जिनमें सितारे ज़मीन पर और लाहौर 1947 के नाम शामिल हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।