मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अभिषेक सिंह ने एक ओर खूबसूरत ट्रैक 'तुझे भूलना तो चाहा' के साथ की वापसी

आईएएस अधिकारी और बहु-प्रतिभाशाली कलाकार अभिषेक सिंह ने जुबिन नौटियाल की आवाज़ में 'तुझे भूलना तो चाहा' नामक एक अन्य उल्लेखनीय संगीत के साथ दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापसी कर ली है।…

अभिषेक सिंह ने एक ओर खूबसूरत ट्रैक 'तुझे भूलना तो चाहा' के साथ की वापसी
अभिषेक सिंह ने एक ओर खूबसूरत ट्रैक 'तुझे भूलना तो चाहा' के साथ की वापसी | फ़ोटो: TVL News

आईएएस अधिकारी और बहु-प्रतिभाशाली कलाकार अभिषेक सिंह ने जुबिन नौटियाल की आवाज़ में 'तुझे भूलना तो चाहा' नामक एक अन्य उल्लेखनीय संगीत के साथ दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापसी कर ली है। अपने डेब्यू म्यूज़िक एल्बम, दिल तोड़ के, की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद, अभिषेक सिंह निर्माताओं के बीच हिट संगीत एल्बम के लिए एक उभरती हुई पसंद बन गए हैं! दिल को छू लेने वाली धुन के साथ अभिषेक की शानदार परफॉर्मेंस, पूरी दुनिया में एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है! गाने के सेंसेशनल वीडियो ने लॉन्च के एक घंटे के भीतर ही आधे मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं!



आज 31 मार्च के दिन जम्मू और कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा द्वारा कश्मीर में इस मधुर ट्रैक को लॉन्च किया गया है। इस कलात्मक ट्रैक को गुलमर्ग में खूबसूरती से फिल्माया गया है, जो पहले फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा विकल्प हुआ करता था और इस गाने के साथ यह निश्चित रूप से सभी शूटिंग क्रू के लिए घाटी को एक बार फिर मैप पर उतारने के लिए तैयार है। यह खूबसूरत लोकेशन्स सुखदायक ट्रैक को अधिक जादुई बनाने का काम करती हैं। अभिषेक सिंह की शानदार स्क्रीन प्रजेंस गीत में एक शक्तिशाली और भावनात्मक दृश्य का निर्माण करती है, जो सभी संगीत प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए काफ़ी है।



आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने साझा किया,“एक सुंदर गीत का एक हिस्सा बनना खुशी की बात है जिसे जुबिन द्वारा गाया गया है जो अपनी भावपूर्ण गायन के लिए जाना जाता है। अपने पिछले एल्बम की सफलता के बाद, मुझे कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स मिले थे, लेकिन 'तुझ भूलना तो चाहा' ने मेरा ध्यान अलनी तरफ़ आकर्षित कर लिया। हर प्रोजेक्ट जिसका मैं एक हिस्सा हूँ, उसमें एक विशेष संदेश होना चाहिए और इस गाने में वैसा ही है। मैं पूरी तरह से सकारात्मक हूं कि हमारा ट्रैक एक बार फिर चार्ट में टॉप पर होगा।”




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।