ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर लाखों रूपया निकाल लेने का आरोप
बस्ती: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बिना ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर कराये षड़यंत्रपूर्वक बिना काम कराये धन की निकासी कराये जाने का मामला सामने आया है। दुबौलिया विकास खण्ड की सेमरा निवासिनी दलित ग्राम…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर लाखों रूपया निकाल लेने का आरोप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बिना ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर कराये षड़यंत्रपूर्वक बिना काम कराये धन की निकासी कराये जाने का मामला सामने आया है। दुबौलिया विकास खण्ड की सेमरा निवासिनी दलित ग्राम प्रधान शान्ती देवी पत्नी मोतीलाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोषियो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।
एसपी को दिये पत्र में ग्राम प्रधान शान्ती देवी ने कहा है कि वह 2021 में ग्राम पंचायत सेमरा की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। तबीयत खराब होने के कारण उसने ग्राम पंचायत के विश्वासपात्र रणधीर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र राम अभिलाख सिंह को प्रधान प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया।
कार्यभार वहीं देख रहे थे। इस बीच पता चला कि रणधीर सिंह उर्फ लल्लू ने बिना उससे हस्ताक्षर कराये विकास खण्ड दुबौलिया के कर्मचारियों से सांठगांठ कर उसका फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर अपने फर्म ओजस्व टेªडर्स और सहयोगियों के खाते में लाखों रूपयों का भुगतान करा लिया। जब सेमरा की ग्राम प्रधान शान्ती देवी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह उर्फ लल्लू से इस मामले में पूंछा तो उनके भाई रणजीत सिंह नाराज हो गये और जाति सूचक गालियां देते हुये कहा कि कहीं शिकायत करोगी तो अंजाम बुरा होगा। ग्राम प्रधान शान्ती देवी ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।