मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अभिनय मेरा जुनून है-कामना शर्मा

मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिनेत्री कामना शर्मा दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर रही हैं। उस फिल्म की शूटिंग अभी चालू है। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में है। कामना शर्मा ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर म…

अभिनय मेरा जुनून है-कामना शर्मा
अभिनय मेरा जुनून है-कामना शर्मा | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिनेत्री कामना शर्मा दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर रही हैं। उस फिल्म की शूटिंग अभी चालू है। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में है। कामना शर्मा ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की है। उन्होंने कई प्रिंट और एड शूट किए हैं। रंगमंच में उन्होंने काम किया है 



और कई प्ले किये हैं जिसमें आषाढ़ का एक दिन, काला घोड़ा, उल्टी सलवार, आधे अधूरे मुख्य हैं। नाटक आषाढ़ का एक दिन में उन्होंने रानी प्रियंगुमंजरी की भूमिका निभाई जो कवि कालिदास की पत्नी थी। गायिका ऋचा शर्मा के म्यूजिक वीडियो सॉन्ग 'तेरा धोखा' में उन्होंने अभिनय किया है। शॉर्ट मूवी 'सन्डे गर्लफ्रैंड' में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। 



उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में साउथ की फिल्म्स और म्यूजिक वीडियो है। कामना शर्मा को बचपन से अभिनय करने का शौक रहा है। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की रहने वाली हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए वह मुम्बई आ गयी। उन्हें कई शहरों जैसे जयपुर, चंडीगढ़ आदि में रैम्प वॉक किया। उन्हें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता अक्षय कुमार बेहद पसंद हैं। उन्हें मूवी देखना, डांस करना, एक्टिंग करना और लॉन्ग ड्राइव में अपने दोस्तों संग जाना पसंद है। 



कामना कहती हैं कि वह ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हैं कि दर्शक उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में पहचाने। वो कहती हैं कि अभिनय मेरा जुनून है। उनका मानना है कि अभिनय आपके खून में मौजूद होता है आपको इसे सीखना नहीं, बस आपको अपने कौशल को निखारना है। यदि आप पूर्ण धैर्य या लगन के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कामना शर्मा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है और उन्हें लेकर बेहद उत्साहित भी है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।