मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभिनेत्री एकता जैन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविज़न, फिल्म और एंकरिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री, मॉडल और इंफ्लुएंसर एकता जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर को समाज सेवा के रूप में मनाकर एक प्रेरणादायक उदा…

अभिनेत्री एकता जैन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन
अभिनेत्री एकता जैन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : टेलीविज़न, फिल्म और एंकरिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री, मॉडल और इंफ्लुएंसर एकता जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर को समाज सेवा के रूप में मनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

अपने जन्मदिन के मौके पर एकता जैन ने गोराई-3 के स्लम इलाके में जाकर बच्चों को नोटबुक्स, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की, साथ ही महिलाओं को सैनिटरी पैड्स देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

टीवी सीरियल्स ‘शगुन’, ‘कहानी शांति की’, और कॉमेडी शो ‘गुस्ताख दिल’ से पहचान बना चुकी एकता जैन, बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘खाली बॉटल फुल बॉटल’, ‘शतरंज’, ‘तौबा तौबा’ में भी अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई प्रतिष्ठित इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में एंकरिंग कर दर्शकों का दिल जीता है।

इस खास मौके पर एकता जैन ने कहा,
“खुशियाँ बाँटने से ही उनका असली अर्थ समझ आता है। जन्मदिन पर अगर हम किसी ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो यही सबसे बड़ा सेलिब्रेशन है।”

एकता जैन लंबे समय से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं -चाहे वो महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान हों या बच्चों की शिक्षा से जुड़ी पहलें। इस नेक काम में डी.पी.पी. ट्रस्ट के ट्रस्टी हिमांशु झुनझुनवाला ने भी सहयोग दिया।

एकता जैन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सिनेमा और टीवी की दुनिया की चकाचौंध में रहते हुए भी अगर दिल में संवेदना हो, तो हर खास दिन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया जा सकता है।

“जन्मदिन सिर्फ अपने लिए नहीं, दूसरों की ज़िंदगी में रोशनी लाने का माध्यम भी हो सकता है,”यह एकता जैन की सोच है, जो आज उन्हें एक कलाकार से कहीं बढ़कर बनाती है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।