मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ऑस्कर-योग्य ‘शेमलेस’ की टीम की वापसी

मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘शेमलेस’ जैसी ऑस्कर-योग्य शॉर्ट फिल्म के बाद निर्देशक कीथ गोम्स और अभिनेत्री सयानी गुप्ता एक बार फिर साथ आए हैं—इस बार एक सच्ची घटना से प्रेरित अंडरकवर रेस्क्यू थ्रिलर, ‘डियर मेन…

ऑस्कर-योग्य ‘शेमलेस’ की टीम की वापसी
ऑस्कर-योग्य ‘शेमलेस’ की टीम की वापसी | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘शेमलेस’ जैसी ऑस्कर-योग्य शॉर्ट फिल्म के बाद निर्देशक कीथ गोम्स और अभिनेत्री सयानी गुप्ता एक बार फिर साथ आए हैं—इस बार एक सच्ची घटना से प्रेरित अंडरकवर रेस्क्यू थ्रिलर, ‘डियर मेन’ के लिए। यह फ़िल्म आज, विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस (30 जुलाई) पर रिलीज़ हो रही है और कार्यकर्ता दीपेश टांक के एक असाधारण मिशन पर आधारित है, जिसमें उन्होंने खुद को फिल्म निर्देशक बताकर बिहार के एक खतरनाक गाँव में दो नाबालिग लड़कियों को बचाने के लिए अंडरकवर ऑपरेशन चलाया।

कीथ गोम्स के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म सामाजिक यथार्थ, इमोशनल गहराई और सिनेमा की सीमाओं को पार करने वाला अनुभव है। डियर मेन केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक सवाल है जो हम सबको झकझोरता है: क्या हम वास्तव में देख रहे हैं, या सिर्फ़ देख कर नज़रें फेर लेते हैं?

सयानी गुप्ता इसमें एक फिल्म निर्देशक की भूमिका में हैं—जो रेस्क्यू मिशन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका प्रदर्शन सहज, संवेदनशील और बेहद मानवीय है। इस प्रोजेक्ट में ऑस्कर विजेता रेसुल पूकुट्टी, संगीतकार एलेक्स सोमर्स, और एक्शन डायरेक्टर स्टीफन रिक्टर जैसी नामी हस्तियाँ भी शामिल हैं।
निर्माता हैं मयूख रे, राहुल विश्वकर्मा, ज़मान हबीब और संदीप कमल।

डियर मेन का प्रीमियर आज कीथ गोम्स के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है।
यह फ़िल्म एक कहानी नहीं, एक चेतावनी है।


Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।