मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सात समंदर पार एलए फैशन वीक में चला एक्ट्रेस पायल रोहतगी का जलवा

मुंबई : एक्ट्रेस और अब एक बिज़नेस विमेन के रूप में अपनी एक खास पहचान बना रही अभिनेत्री पायल रोहतगी अब भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। रियलिटी शोज में अपने बेबाकपन से चारो खाने चित्त…

सात समंदर पार एलए फैशन वीक में चला एक्ट्रेस पायल रोहतगी का जलवा
सात समंदर पार एलए फैशन वीक में चला एक्ट्रेस पायल रोहतगी का जलवा | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : एक्ट्रेस और अब एक बिज़नेस विमेन के  रूप में अपनी एक खास पहचान बना रही अभिनेत्री पायल रोहतगी अब भारत ही नही  बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। रियलिटी शोज में अपने बेबाकपन से  चारो खाने चित्त कर देनेवाली ये दबंग हसीना, अब सात समंदर पार अपनी अदाओं  से कर रही हैं सबको खामोश। 


जी  हां, एलए फैशन वीक  के रैंप पर पहली बार चलकर पायल ने अपनी सादगी और सरलता  का प्रमाण दिया। ब्लैक रंग के खूबसूरत 3 पीस ड्रेस में पायल का जलवा देखने  लायक हैं। आपको बता दे कि एलए फैशन वीक में पायल अपना डेब्यू कर चुकी  हैं। 


इतना ही नही पायल  रोहतगी को इंटरनेशनल इनोवेटर्स अवार्ड से भी नवाजा गया जिसे समाज में  एक  नई सोच और एक नए सुधारक के तौर पर दिया जाता हैं। पायल  हाल ही में फ़ूड  इंडस्ट्री में हेल्थी हसल के नाम से एक बिज़नेस महिला के तौर पर अपनी एक अलग  पहचान बना रही हैं। महिलाओं के हित लिए अपनी आवाज़ उठानेवाली और हमेशा से  महिला शशक्तिकरण पर जोर देनेवाली पायल ने संग्राम सिंह के गाँव हरियाणा के  महिलाओं को लेकर अपने दुख व्यक्त किया ।


हाल  ही में हरियाणा में एक खास मौके पर  पायल और संग्राम सिंह पहुचे थे जहाँ  पर पायल ने हरियाणा में अब तक चली आ रही महिलाओं के घूंघट प्रथा पर एक बात  कही। पायल ने कहा कि," मैं जब भी संग्राम जी के गाँव हरियाणा आती हूं जहाँ  घूंघट की प्रथा अभी तक हैं जिसे देखकर मैं शॉक हो गयी। मुझे लगता है कि एक  तरफ जहां हरियाणा से ऐसे हीरे निकल रहे हैं जो खेल जगत में अपना एक खास नाम  बना रहे हैं वहाँ दूसरी तरफ अपने आप को घूंघट में रखना मुझे अचरज होता है।  मुझे लगता हैं कि यहां के लोगों को लड़कियों की पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा  ध्यान देना चाहिए उन्हें घूंघट की आड़ में न ढके और बेबाकी से इस खूबसूरत  दुनिया का स्वागत कर इसे अपने हुनर से और खूबसूरत बनाये। "

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।