मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अग्नि स्टार प्रतीक गांधी और भारतीय अग्निशमन सेवा ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए मिलाया हाथ

अग्नि भारत की पहली फिल्म है जो फायरफाइटर्स की बहादुरी और उनके बलिदानों को दिखाती है। ये फिल्म उनके निडर जज़्बे और मेहनत को सलाम करती है। कहानी एक ऐसे शहर की है जहां रहस्यमयी आग लगने की घटनाएं बढ़ती ज…

अग्नि स्टार प्रतीक गांधी और भारतीय अग्निशमन सेवा ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए मिलाया हाथ
अग्नि स्टार प्रतीक गांधी और भारतीय अग्निशमन सेवा ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए मिलाया हाथ | फ़ोटो: TVL News

अग्नि भारत की पहली फिल्म है जो फायरफाइटर्स की बहादुरी और उनके बलिदानों को दिखाती है। ये फिल्म उनके निडर जज़्बे और मेहनत को सलाम करती है। कहानी एक ऐसे शहर की है जहां रहस्यमयी आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। विठ्ठल, जो कि एक फायरफाइटर है (प्रतीक गांधी द्वारा निभाया गया किरदार), अपने साले समीत (दिव्येंदु द्वारा निभाया गया किरदार), जो एक तेज़-तर्रार पुलिसवाला है, के साथ मिलकर इन घटनाओं की सच्चाई का पता लगाने निकलता है। फिल्म में दमदार एक्शन के साथ इमोशनल पल भी हैं, जो न सिर्फ फायरफाइटिंग के जोखिमों को दिखाती है, बल्कि विठ्ठल की अपनी फैमिली और समाज में इज्ज़त पाने की जद्दोजहद को भी सामने लाती है। अग्नि अब प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 देशों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

प्रतीक गांधी, जो अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, ने प्राइम वीडियो की फिल्म अग्नि में फायरफाइटर का किरदार निभाने को रियल लाइफ में भी खास बना दिया। उन्होंने इंडियन फायर सर्विसेज के साथ मिलकर एक अनोखी पहल की। नागपुर में हुए एक बड़े कॉलेज इवेंट में प्रतीक गांधी और अग्नि के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने श्री नितिन गडकरी, डीजी फायर सर्विसेज विवेक श्रीवास्तव और नेशनल फायर सर्विसेज कॉलेज के डायरेक्टर नागेश शिंगाणे के साथ मिलकर एक खास प्रमोशनल वीडियो लॉन्च किया। ये वीडियो युवाओं को इंडियन फायर सर्विसेज से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है और फायरफाइटर्स की बहादुरी और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। नेशनल फायर सर्विसेज कॉलेज के छात्रों से भरे इस इवेंट ने देश के युवाओं को इस सम्मानित पेशे को अपनाने का संदेश दिया।

डीजी फायर सर्विसेज विवेक श्रीवास्तव ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा, "फिल्म के मेकर्स और प्रतीक गांधी के दमदार प्रदर्शन की बदौलत यह कैंपेन फायरफाइटर्स की बहादुरी को सामने लाता है। यह कदम युवाओं को फायर सर्विसेज से जुड़ने के लिए प्रेरित करने में काफी अहम है।"

अग्नि फायरफाइटर्स की अनसुनी बहादुरी को दिखाती है, और ये कैंपेन मनोरंजन को एक खास सामाजिक संदेश के साथ जोड़ता है। ये फायरफाइटर्स की हिम्मत को सलाम करता है और युवाओं को सेवा और साहस के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।