मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

55 साल की महिला से की 'शारीरिक संबंध' बनाने की पेशकश, नहीं हुई राजी तो नवयुवक ने साड़ी से गला घोंट कर मार डाला

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र में हुयी 55 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है| 55 वर्षीय महिला की हत्या मामले में अछनेरा थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में…

55 साल की महिला से की 'शारीरिक संबंध' बनाने की पेशकश, नहीं हुई राजी तो नवयुवक ने साड़ी से गला घोंट कर मार डाला
55 साल की महिला से की 'शारीरिक संबंध' बनाने की पेशकश, नहीं हुई राजी तो नवयुवक ने साड़ी से गला घोंट कर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र में हुयी 55 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है| 55 वर्षीय महिला की हत्या मामले में अछनेरा थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में बुधवार को मृतका महिला के गाँव के रहने वाले ही युवक को गिरफ्तार किया है| पुलिस के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी थी|



16 जुलाई को म??तका का पति रामदयाल द्वारा थाना अछनेरा पर सूचना दी गयी कि  13 जुलाई को उसकी पत्नी ओमवती खेतों से पशुओं के लिए चारा लेने गयी थी। जब शाम तक वापस नहीं आयी तो हम लोगों ने काफी तलाश किया। तलाश करने के उपरान्त 15 जुलाई को पत्नी का शव चरी के खेत में सढ़ी गली अवस्था में मिला। मुझे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में अछनेरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज किया गया।



महिला की हत्या के जांच के क्रम में पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। 20 जुलाई को भरतपुर रोड पहाड़ लाइन के पास से अरदाया गांव निवासी दीवान पुत्र चन्द्रपाल को गिरफ्तार किया गया| 


 

ग्रामीण (पश्चिमी आगरा) पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि,''पुलिस जांच के लिए पहुँची तो मौके से इयरफोन का टुकड़ा मिला । पुलिस ने जांच शुरू की तो ग्रामीणों ने कि दीवान सिंह घटना के बाद से घटनास्थल के आसपास देखा गया है| पुलिस ने सख्ती दिखाकर दीवान सिंह से पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया|



 पूछताछ में आरोपी दीवान ने बताया कि,'' 13 जुलाई को शाम मैं अपने गांव से मोटरसाइकिल से खेतो की तरफ गया था। रास्ते में मुझे ओमवती अरदाया नहर के आगे मिली, उसने मुझसे कहा कि मुझे भी बैठा लो मैं भी चारा लेने जा रही हूँ। मैंने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। उसे लेकर मैंने अपने खेत के पास चारा कटवाया, उस दौरान मेरा भाई कोमल आ गया| कोमल ने ओमवती से चारा काटने से मना किया और वह धर्मशाला की तरफ चला गया और मैं भी ट्यूबवेल की तरफ नहाने चला गया। 



दीवान ने आगे बताया कि,''ओमवती चारा काटकर वहाँ से निकली तो मैं जल्दी-जल्दी नहाकर वहाँ से अपनी मोटरसाइकिल से ओमवती के पीछे आया। रास्ते में चरी के खेत के पास ओमवती घास काट रही थी।  उस पर मेरी नीयत खराब हो गयी थी, तो मैंने मोटरसाइकिल रोककर उससे गलत काम करने का प्रस्ताव रखा, तो ओमवती ने मुझसे कहा कि इसके बारे में मैं गांव में बताऊँगी और तेरी पंचायत निकलवाऊँगी। यह सुनकर मैं डर गया तो मैं उसे घसीटकर खड़ी चरी के खेत में ले गया और वहां गला दबाकर हत्या कर दी। मैं वहाँ से चुपचाप अपनी मोटरसाइकिल से गाँव आ गया था। 



आरोपी दीवान ने  बताया कि,''मेरे कान में मोबाइल की सफेद रंग की हेडफोन (लीड) लगी थी, जोकि घटना के समय आधी टूटकर घटनास्थल पर गिर गयी थी। डर की वजह से मैंने अपनी ''आधी लीड' और अपना मोबाइल फोन'' पास की नहर मे बहते हुए पानी मे फेक दिया था। अगले दिन मैंने घटनास्थल पर जाकर देखने का प्रयास किया तो खेतों मे आसपास के लोग काम रहे थे उनकी डर की वजह से मै वहाँ से भाग गया था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।