मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पत्नी को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा, फिर जमीन पर घसीटा...बरसाए डंडे: पिटाई करने के बाद पति फरार, तलाश में पुलिस

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के अरसेना गांव का है। जहाँ अरसेना निवासी श्याम बिहारी ने अपनी…

पत्नी को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा, फिर जमीन पर घसीटा...बरसाए डंडे: पिटाई करने के बाद पति फरार, तलाश में पुलिस
पत्नी को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा, फिर जमीन पर घसीटा...बरसाए डंडे: पिटाई करने के बाद पति फरार, तलाश में पुलिस | फ़ोटो: TVL News

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के अरसेना गांव का है। जहाँ अरसेना निवासी श्याम बिहारी ने अपनी पत्नी कुसुमा देवी को बिजली के खंभे से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटा। पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



पुलिस के मुताबिक,'' पति-पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। पहले भी इस मामले की शिकायत हो चुकी है। पत्नी की पिटाई करने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित महिला मायके में रह रही है।



जानकारी के मुताबिक,'' कुसुमा देवी की शादी 17 साल पहले गांव अरसेना निवासी श्याम बिहारी से हुई थी। पीड़िता के अनुसार पति शराब पीने का आदी है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। 13 जुलाई को भी श्याम बिहारी ने उसकी पिटाई की| कुसुम ने पिटाई की पुलिस को सूचना दी।


पुलिस से शिकायत करने पर 14 जुलाई को श्यामू ने पत्नी को खंभे से बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो महिला को दूर तक घसीटा। यह पूरा नजारा आसपास के लोग देख रहे थे।  भाई वीरपाल  की तहरीर पर पुलिस ने पति श्यामू पुत्र गोरिशनकर व सास बरखा पत्नी गौरीशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।



इस संबंध में आगरा के ASP/ हरीपर्वत के CO सत्य नारायण ने बताया,''एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पति अपनी पत्नी को मारते हुए देखा जा सकता है। इसके संबंध में सिंकदरा में 14 जुलाई को मामला दर्ज़ किया गया था। मामले में कार्रवाई जारी है। आरोपी पति के घर में दबिश दी गई थी लेकिन वह फरार है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।