हैदराबाद: गुजरात चुनाव 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''देश को कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है| कमजोर प्रधानमंत्री..कमजोर की मदद करेगा, ताकतवर प्रधानमंत्री..ताकतवर की मदद कर रहा है। भाजपा के साथ ही ओवैसी ने आम आदमी पार्टी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
अहमदाबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''देश को कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है, ताकतवर प्रधानमंत्री देख लिया है। कमजोर..कमजोर की मदद करेगा ताकतवर..ताकतवर की मदद कर रहा है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,'' मैं चाहता हूं देश में खिचड़ी सरकार बने क्योकिं गुजरात, हैदराबाद और उत्तर प्रदेश की खिचड़ी मुख़्तलिफ़ होती है|
जदयू प्रमुख व बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि,'' बीजेपी में रहते हुए नीतीश कुमार सीएम बने। गोधरा कांड के दौरान वे भाजपा के साथ थे। उन्होंने 2015 में एनडीए छोड़ दिया, 2017 में वापस एनडीए में चले गए और नरेंद्र मोदी को जीत दिलाने के लिए 2019 का चुनाव लड़ा। वह अब उन्हें फिर छोड़ दिया।
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर ओवैसी ने कहा कि,''ममता बनर्जी पहले एनडीए में थीं और आरएसएस की तारीफ की थी| ओवैसी ने कहा,'','आम आदमी पार्टी और भाजपा , दोनों एक ही है| आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई फर्क नहीं है.....दोनों एक ही है|