मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ में फिर छाए अक्षय कुमार

मुंबई (अनिल बेदाग) ::सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने अपने आगामी मेगा एंटरटेनमेंट शो ‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ की दूसरी ब्रांड फ़िल्म जारी कर दी है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार नज़र आ रहे हैं।…

‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ में फिर छाए अक्षय कुमार
‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ में फिर छाए अक्षय कुमार | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) ::सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने अपने आगामी मेगा एंटरटेनमेंट शो ‘व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून’ की दूसरी ब्रांड फ़िल्म जारी कर दी है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार नज़र आ रहे हैं। पहली ब्रांड फ़िल्म की तरह ही यह नया कैंपेन भी अक्षय कुमार के सिग्नेचर ह्यूमर और उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग को खूबसूरती से पेश करता है।

सिचुएशनल कॉमेडी पर आधारित यह फ़िल्म अक्षय कुमार की मास अपील को दर्शाते हुए फैमिली एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगाती है। रोज़मर्रा की स्थितियों से निकली हल्की-फुल्की शरारत और शब्दों के मज़ेदार खेल के ज़रिये यह फ़िल्म दर्शकों को शो की दुनिया से जोड़ती है।

इस कैंपेन के क्रिएटिव विज़न पर बात करते हुए विकास बहल, जिन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस गुड को के तहत इस ब्रांड फ़िल्म की परिकल्पना, निर्देशन और निर्माण किया, कहते हैं, “हमारा उद्देश्य था भारतीय दर्शकों को शो से परिचित कराना, लेकिन उसकी मूल चंचलता को बनाए रखते हुए। अक्षय कुमार के साथ, हम शब्दों की शरारत और उन मज़ेदार गलतफहमियों को सहजता से दिखा सके, जहाँ एक ही शब्द सब कुछ बदल देता है।”
यह दूसरी ब्रांड फ़िल्म पहले कैंपेन की सफलता को आगे बढ़ाती है, जिसमें शो की मूल भावना को पेश किया गया था— “अब मैटर करेगा हर एक अक्षर, जब घूमेगा जादू का चक्कर।”
दोनों फ़िल्में मिलकर उत्सुकता, खेल और मनोरंजन पर आधारित एक सशक्त और एकसार ब्रांड नैरेटिव रचती हैं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।