मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

सराफा कारोबारी की पत्नी- बेटे का मर्डर: दोहरे हत्याकांड का आरोपी ट्रेन के आगे कूदा, हालत गंभीर

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सराफा कारोबारी की पत्नी व बेटे की हत्या का फरार चल रहा आरोपी दोस्त मंगलवार को खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूद गया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भ…

सराफा कारोबारी की पत्नी- बेटे का मर्डर: दोहरे हत्याकांड का आरोपी ट्रेन के आगे कूदा, हालत गंभीर
सराफा कारोबारी की पत्नी- बेटे का मर्डर: दोहरे हत्याकांड का आरोपी ट्रेन के आगे कूदा, हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सराफा कारोबारी की पत्नी व बेटे की हत्या का फरार चल रहा आरोपी दोस्त मंगलवार को खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूद गया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ जिले में सुरेंद्र नगर के सिंघल सदन के सामने वाली गली में लूट के दौरान सराफ की पत्नी व बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी अतुल वर्मा ने मंगलवार को जान देने की कोशिश की। फिलहाल, आरोपी की हालत गंभीर बनी हुयी है।



अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि,'' जीआरपी खुर्जा जंक्शन जनपद बुलन्दशहर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया है, जिसको उपचार हेतु सरकारी अस्पताल सूरजमल जटिया हॉस्पीटल खुर्जा में भर्ती कराया गया| सूचना के आधार पर थाना हरदुआगंज में दिनांक 31.05.22 को 18.06 बजे क्र0सं0- 44 पर सूचना अंकित की गई। 



पुलिस ने बताया कि,''व्यक्ति की पहचान अतुल वर्मा पुत्र प्रेमपाल वर्मा निवासी अहीरपाड़ा थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ के रूप में की गई है, मामला आत्महत्या के प्रयास का बताया गया है। अभियुक्त अतुल वर्मा उपरोक्त अलीगढ़ के दोहरे हत्याकांड में वांछित हैं,जिसके सम्बन्ध में थाना क्वार्सी पर मु0अ0सं0 508/22 धारा 302 भादवि पंजीकृत है, विवेचना प्रचलित है।


https://www.thevirallines.net/ayodhya-news-uttar-pradesh-female-teacher-supriya-verma-murder-in-shriram-puram-colony 


सुरेंद्र नगर में 26 मई को हुआ था डबल मर्डर

क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर इलाके में 26 मई की दोपहर ललित सराफ के घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी शिखा (35) व बेटे गोविंदा  (8) की चाकू से गोदकर और ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी।  ज्वैलर की पत्नी और बेटा घर में अकेले थे और उनकी दोनों बेटियां अपनी बुआ के घर मथुरा गई थी। इस मामले में पुलिस ने मूल रूप से जोनपुर, हाल बुलंदशहर निवासी शुभम सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी हरदुआगंज के थाना रोड पर सराफ की दुकान चलाने वाले अतुल को तलाशा जा रहा था। 


https://www.thevirallines.net/will-work-twice-as-hard-in-up-will-keep-fighting-till-i-win-priyanka-gandhi 


दोस्त ने की थी सर्राफा कारोबारी की पत्नी और बेटे की हत्या

सर्राफा कारोबारी के एक दोस्त ने साथी के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अतुल  के ऊपर 15 लाख का कर्जा था, जिसे चुकाने के लिए वह लूट करने पहुंचा था और इस दौरान मां-बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।



https://www.thevirallines.net/lakhimpur-kheri-news-uttar-pradesh-deadly-firing-on-the-car-of-dilbagh-singh-a-witness-in-lakhimpur-kheri-violence-case 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।