अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादो थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बारिश चलते के नवनिर्मित दीवार गिरने से मलबे में छह बच्चे दब गए, जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई। घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है| वहीं घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच की है|
यह घटना कल यानी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है| हुसैनपुर गांव में रोड किनारे बन रहे मकान के पास बच्चे खेल रहे थे, तभी मकान की दीवार गई और 6 बच्चे उसके मलबे में दब गए| जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों के नाम कालू (12 वर्ष ) और अभिषेक (18 वर्ष ) हैं
हुसैनपुर गांव निवासी मृतक बच्चे कालू के चाचा जसवीर ने बताया कि बच्चे दीवार के पास से जा रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई|
अलीगढ़ ( ग्रामीण ) के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि,''शुक्रवार दोपहर 2-3 बजे गांव हुसैनपुर शहजादपुर से सूचना प्राप्त हुई कि बारिश के कारण नवनिर्मित दीवार ढहने से 6 बच्चे दब गए हैं। जिनमें से 2 बच्चों की मृत्यु हो गई। बाकी बच्चों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है|