मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राजस्थान में बड़ा हादसा: अलवर-जयपुर हाईवे पर बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत; 26 से अधिक लोग घायल

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हुआ। अलवर-जयपुर हाईवे पर बस और इटों से लदे ट्रैक्टर के आमने-सामने की टक्कर से 30 से अधिक लोग घायल हुए। जबकि 3 लोगों की मौत की खबर है| अलवर-जयपुर…

राजस्थान में बड़ा हादसा: अलवर-जयपुर हाईवे पर बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत; 26 से अधिक लोग घायल
राजस्थान में बड़ा हादसा: अलवर-जयपुर हाईवे पर बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत; 26 से अधिक लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हुआ। अलवर-जयपुर हाईवे पर बस और इटों से लदे ट्रैक्टर के आमने-सामने की टक्कर से 30 से अधिक लोग घायल हुए। जबकि 3 लोगों की मौत की खबर है| अलवर-जयपुर हाईवे पर मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के कुशालगढ़ में रोडवेज बस और टैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 26 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं| वहीं, तीन अन्य गम्भीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया| 



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। अंदर बैठे लोग बस में ही फंस गए। मामले की सूचना मिलते ही मालाखेड़ा थाना पुलिस और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचें और सभी घायलों को को एंबुलेंस की मदद से अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है,'' वहां उनका इलाज चल रहा है|



ज़िला कलक्टर एन. एम. पहाड़िया ने बताया, “हमने घायलों के उपचार की व्यवस्था की है। 26 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 3 लोगों को जयपुर रेफर किया है। हम भी अस्पताल जाएंगे।”



जानकारी के अनुसार रोडवेज बस अलवर से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। घायलों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। बस में अधिक सवारियां थी। टक्कर के बाद कई सवारियां गिर गई। कई लोग बस में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।  हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व थानागाजी विधायक  भी घटनास्थल पहुंचे| और घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।