अंबाला: 'Agneepath Recruitment Scheme: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश, हरियाण???, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर पश्चिम बंगाल और तेलंगाना समेत कई राज्यों में प्रदर्शन जारी है| हरियाणा,, उत्तर प्रदेश कई राज्यों में युवाओं ने गुरुवार को आगजनी और पथराव किया। अग्निपथ योजना' के विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, तोड़फोड़ करने वाले व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनकी सूची तैयार की जा रही है जो लोग आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल हैं|
अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''विरोध प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का हक है, लेकिन तोड़फोड़ करने वाले, आगजनी करने वाले लोग सेना में जाने वाले नहीं हो सकते हैं, सेना में तो अनुशासित लोग जाते हैं। 'हमारे देश में कुछ ऐसे तत्व हैं जो हर समय ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं कि देश की शांति को भंग किया जा सके। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तोड़फोड़ करने वाले व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनकी सूची तैयार की जा रही है जो लोग आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल हैं|
भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि,पूरे 2 साल के गहन अध्ययन के बाद भारतीय सेना इस तरह की योजना लेकर आई है जिसमें इन बातों का ध्यान रखा गया है कि किस तरह से भारत की सेना आधुनिक हो सके, किस तरह ज्यादा युवाओं को सेना में आने का अवसर मिल सके| सेना में ट्रेनिंग के बाद जो युवा समाज में जाएंगे उन्हें कैसे बेहतर अवसर मिल सके, सेना के बजट का इस्तेमाल आधुनिकीकरण के लिए किया जा सके। मेरा नौजवानों से आग्रह है कि इसे समझें, इसमें सभी के लिए अवसर है|
पलवल में पथराव
पलवल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी है। डीसी कार्यालय में भी तोड़फोड़ लगा दी गई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की भी सूचना है। उधर, गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया गया है। दोनों ही जगहों पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मी हालात को काबू करने में जुटे हुए हैं।
पलवल में अग्निपथ स्कीम के विरोध में हिंसक प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव के साथ कई गाड़ियों को फूंक डाला। कई पुलिस कर्मियों को आई गंभीर चोटें। प्रदर्शनकारी सुबह उपायुक्त निवास के पास जमा हुए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की गई।
झज्जर में युवाओं ने छिकारा चौक पर लगाया जाम
झज्जर में अग्निपथ को लेकर युवाओं ने छिकारा चौक पर जाम लगा दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हिसार में युवा लघु सचिवालय के बाहर डटे हुए हैं। कई सालों से सेना की तैयारी कर रहे युवकों ने महम गोहाना स्टेट हाईवे को लाखनमाजरा खंड के गांव बैंसी के बस अड्डे पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे के बाद लाखनमाजरा थाना प्रभारी रणवीर सिंह, सीआईडी इंचार्ज प्रवेश व बैंसी के सरपंच कृष्ण लाल छाबड़ा ने युवकों को समझाकर जाम खुलवाया।
पानीपत के सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए। पानीपत जीटी रोड पर प्रदर्शन करते हुए सचिवालय में युवाओं ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा और अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग की। युवाओं ने कहा कि चार साल नौकरी करने के बाद अपराधी बनेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर योजना को रद्द नहीं किया गया तो पूरा भारत जाम किया जाएगा।
रोहतक में अग्निपथ योजना के विरोध में एमडीयू के गेट नंबर 2 के बाहर युवाओं ने सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए रोड जाम किया| अग्निपथ योजना के विरुद्ध कैथल में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने करीब एक घंटे तक पिहोवा चौक पर जाम लगाया। इसके बाद लघु सचिवालय में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं महेंद्रगढ़ क्षेत्र के कनीना व सतनाली में युवा अग्निपथ के विरोध में उतर आए। सतनाली क्षेत्र में युवाओं ने वाहनों पर पथराव किया वहीं कनीना में जाम लगा दिया।
जींद के नरवाना में युवाओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। जींद दिल्ली बठिंडा ट्रैक जाम कर युवा ट्रैक पर बैठ गए हैं। वहीं युवा बस स्टैंड की तरफ भी कूच कर रहे हैं भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जींद में युवाओं ने पुलिस पर पत्थर बरसाए, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया।