मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

Nupur Sharma Comment Row: अम्बेडकरनगर हिंसा में अब तक 26 लोग गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज; गिरफ्तारियां अभी जारी...

अम्बेडकरनगर: भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर अम्बेडकरनगर में भी हुई हिंसा में। शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिय…

Nupur Sharma Comment Row: अम्बेडकरनगर हिंसा में अब तक 26 लोग गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज; गिरफ्तारियां अभी जारी...
Nupur Sharma Comment Row: अम्बेडकरनगर हिंसा में अब तक 26 लोग गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज; गिरफ्तारियां अभी जारी... | फ़ोटो: TVL News

अम्बेडकरनगर: भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर अम्बेडकरनगर में भी हुई हिंसा में। शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने रोकना चाहा तो युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना अलीगंज थाना के तलवापार मस्जिद के पास हुई। पुलिस टीम पर पथराव करने के बाद उपद्रवी भाग निकले। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को हुई हिंसा में अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 



अम्बेडकरनगर घटना पर पुलिस ने कहा कि,' दिनांक 10.06.2022 दिन शुक्रवार को मुस्लिम समाज के द्वारा सामान्य दिनों की तरह शुक्रवार की नमाज की जानी थी। जिस सम्बन्ध में पुलिस बल की ड्यूटी सामान्य दिनों की तरह लगाते हुये पूर्ण तैयारी की गयी थी। शुक्रवार की नामाज सकुशल रुप से दोपहर 14.00 बजे तक समाप्त हो चुकी थी। सभी नमाजी अपने-अपने घरों की तरफ जा चुके थे | जनपद में पूर्ण शान्ति बनी हुयी थी। 



लेकिन 14.30 बजे के आस-पास आचानक सूचना मिली कि थाना अलीगंज क्षेत्र के मो0 तलवापार मस्जिद पर एक व्यक्ति के द्वारा जिसकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष थी। कुछ लड़को को एकत्रित कर हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के खिलाफ हुए कमेन्ट को लेकर भड़का रहा था। पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया गया तथा बताया गया कि नमाज समाप्त हो गयी है। आप लोग अपने-अपने घरों को चले जाए। 



तभी सभी लोग उस व्यक्ति के नेतृत्व में एकत्रित होकर मस्जिद से मुख्य सड़क की तरफ जुलूस निकालने की बात को कहकर आगे बढ़ने लगे। जिनकों रोकने हेतु काफी प्रयास किया गया तो उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया तत्पश्चात पुलिस द्वारा हल्के पुलिस बल का प्रयोग करते हुए भीड को तितर-बितर किया गया।


पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया,''घटना में संलिप्त नामजद 36 व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अलीगंज थाना पर मु0अ0सं0 120/22 धारा 147, 148, 149, 353, 336, 307, 295A, 332, 504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया है| प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभी तक 26 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे है। 



इनकी हुई गिरफ्तारी

01-मो0 फराज पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी छोटी बाजार कस्बा पूरब, थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर। 

02. मो0 जिया पुत्र वसीम कैसर निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

03. समीर पुत्र मोहम्मद अली निवासी नेहरु नगर थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर

04. शाहिद पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

05. मो0 सलमान उर्फ अकबर अली पुत्र कुर्बान अली निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

06. तुराब उर्फ शनि पुत्र आमिर अहमद निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

07. मो0 अली पुत्र इस्लाम निवासी तलवापार नई बस्ती थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

08. राशिद पुत्र अमीन अहमद निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

09. मो0 अयाज पुत्र आशिक अली निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

10. मो0 तैयाव पुत्र फैयाज अहमद निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर।

11. फैज अहमद पुत्र हिकामुद्दीन निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

12. साकिब जमाल पुत्र शरीफ अहमद निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

13.मो0 कामरान पुत्र रज्जब अली निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

14. महबूब यद्दानी पुत्र सिराज अहमद निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

15.आफताब पुत्र इकबाल निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

16. अनीश पुत्र मो0 मोबीन निवासी तलवापार थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

17. रिजवान पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

18. असलम पुत्र नियाज अहमद निवासी तलवापार थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

19. खुर्शीद आलम पुत्र अर्से आलम निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

20. सादाव पुत्र आदिल निवासी कस्वा पुरव थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर। 

21. अरशान आलम पुत्र मो0 आलम निवासी जुमा मस्जिद कस्वा पूरव थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनर। 

22. मो0 फरदीन पुत्र वकील अहमद निवासी हयातगंज थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर। 

23. जावेद पुत्र सलामुद्दीन निवासी तलवापार थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

24. मुजक्किर पुत्र मुमताज अहमद निवासी तलवापार थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

25. मो0 सादैन पुत्र इरफान निवासी काजीपुरा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर। 

26. मोहम्मद इमरान पुत्र मो0 नसीम निवासी तलवापार थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।