मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिली रही लोगों को राहत, अब तक 18 हजार से अधिक लोगों का किया गया इलाज

अम्बिकापुर:छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के उराँवपारा निवासी 65 वर्षीय छितेंद्र नाथ को आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ईलाज कराने तथा दवाई खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मुख्यमंत्र…

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिली रही लोगों को राहत, अब तक 18 हजार से अधिक लोगों का किया गया इलाज
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाइल मेडिकल यूनिट से मिली रही लोगों को राहत, अब तक 18 हजार से अधिक लोगों का किया गया इलाज | फ़ोटो: TVL News

अम्बिकापुर:छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के उराँवपारा निवासी 65 वर्षीय छितेंद्र नाथ को आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ईलाज कराने तथा दवाई खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा उनके मोहल्ले में आकर निः शुल्क ईलाज और दवाई मिलने से बडी राहत मिली। 



छितेन्द्र नाथ ने बताया कि उन्हें बदन दर्द, सिर दर्द तथा कमजोरी की समस्या थी। उन्होने अपने मुहल्ले में पहुंची मोबाईल मेडिकल यूनिट के पास पहुंचकर चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों के द्वारा उनका तत्काल बीपी, शुगर और कुछ अन्य लैब जाँच किया गया। इसके पश्चात उन्हें सिरप और टेबलेट के साथ स्वास्थ्य परामर्श किया गया।




उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अम्बिकापुर नगर निगम में कुल 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र में भ्रमण कर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही हैं। निगम क्षेत्र में आज तक कुल 371 कैम्प लगाकर 19 हजार 907 लोगो का ईलाज किया गया है। इनमें से 9 हजार 461 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट किया गया है तथा 1 हजार 969 लोगों का श्रम कार्ड कैम्प में पंजीयन के माध्यम से बनाया गया है। एमएमयू का संचालन चिन्हांकित स्लम एरिया में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाता है। इसमे कुल 41 प्रकार के स्वास्थ्य जांच के लिए लैब की सुविधा उपलब्ध है जहाँ पर निःशुल्क लैब टेस्ट कर रिपोर्ट प्रदान किया जाता है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।