मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अमेठी: सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में महिला दरोगा की मौत, पंखे से लटका मिला शव

अमेठी: अमेठी के थाना मोहनगंज में तैनात एक महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुक्रवार दोपहर बाद सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिलीं। महिला द…

अमेठी: सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में महिला दरोगा की मौत, पंखे से लटका मिला शव
अमेठी: सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में महिला दरोगा की मौत, पंखे से लटका मिला शव | फ़ोटो: TVL News

अमेठी: अमेठी के थाना मोहनगंज में तैनात एक महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुक्रवार दोपहर बाद सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिलीं। महिला दरोगा को आनन-फानन  सीएचसी तिलोई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज निवासी रश्मि यादव लगभग दो साल तक थाना मोहनगंज की महिला चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रहीं।



महिला दरोगा रश्मि यादव दो बजकर बीस मिनट पर थाने से मोबाइल फोन पर बात करते हुए अपने कमरे की ओर निकल पड़ीं। थाना मोहनगंज के चौकीदार व पुलिसकर्मियों द्वारा महिला दरोगा को साढ़े तीन बजे जब बुलाया गया तो कमरे का दरवाजा नही खुला। फोन की घंटी भी बजती रही पर फोन नहीं उठा। महिला दरोगा का कमरा अंदर से बंद होने की बात सुनते ही प्रभारी निरीक्षक व अन्य स्टाप के लोगों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान  महिला दरोगा का शव फांसी के फंदे से दुपट्टा के सहारे लटकता पाया गया।



हैरान करने वाली बात यह है कि महिला दरोगा का शव जब फांसी के फंदे से उतारा गया तो वह वर्दी में थीं। जूते भी पहने हुए थे और कमर में पिस्टल लगी थी।वहीं, करीब डेढ़ घंटे पहले ही उन्होंने मीटिंग अटैंड की थी। मीटिंग के दौरान किसी का फोन आया, वह बात करते हुए अपने घर की ओर निकल गईं थीं। उधर, दरोगा के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच एक मंत्री पुत्र से विवाद का भी कनेक्शन सामने आया है। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड कह रही है। लेकिन सुसाइड भी क्यों की गई, इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है।




बताया जाता है कि महिला दरोगा का तबादला गुरुवार को जनपद मुख्यालय के लिए हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।



सुसाइड से पहले सीओ तिलोई से की थी मीटिंग

एसआई रश्मि यादव 2017 बैच की उपनिरीक्षक थीं। गुरुवार दोपहर सीओ तिलोई के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद रश्मि ने थाने के मुंशी से कहा कि 4 बजे एडिशनल एसपी के साथ मीटिंग है। वह कमरे पर जा रही हैं। मीटिंग के लिए उनको बुला लेना। इसके बाद फोन पर बात करते हुए निकल गईं।



मुंशी करीब साढ़े तीन बजे रश्मि को बुलाने गया, तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक व अन्य स्टाफ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर गई, तो महिला दरोगा का शव दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। थानाध्यक्ष मोहनगंज मय दल-बल के मौके पहुंचे। एसआई रश्मि यादव को नीचे उतार कर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रश्मि यादव को मृत घोषित कर दिया।




एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी ऑफिस में एक मीटिंग में वो गईं थीं, वहां ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था। शाम को थाने का मुंशी उनके कमरे पर पहुंचा, खटखटाने पर कमरा नहीं खुला तो उसने थानाध्यक्ष को बताया। वो मूलतः लखनऊ की रहने वाली थीं।



पिता बोले- मर्डर हुआ है

दरोगा के पिता मुन्ना लाल यादव ने बताया कि रश्मि डिप्रेशन में थीं। दो-तीन दिन पहले उसने कहा था कि उसका ट्रांसफर कर दिया जाए तो ठीक है। कल ट्रांसफर हुआ तो बहुत खुश थी। आज उसने मुझे कोई फोन नहीं किया। लेकिन मुझे लगता है, बेटी का मर्डर किया गया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।