अमेठी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को अमेठी में चुनावी सभा (Amethi Election Rally) को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि,'' करोड़ नौकरी, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाले झूठे हैं, 70 साल में कुछ नहीं हुआ कहने वालों ने 5 साल में सिर्फ अंबानी का विकास किया है।
अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'' '' पूरा उत्तर प्रदेश जानता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठा है। पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर वोट लेने के लिए कुछ भी बोल जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा,'' ''''पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था और फिर तीन क़ाले क़ानून लागू किए| इन क़ानूनों का लक्ष्य था, कि जो आज किसानों को मिलता हैं वह उनसे छीनकर भारत के सबसे बड़े 4-5 अरबपतियों को दे दिया जाएं|
राहुल गांधी ने कहा,'' ''''जब वे (भाजपा) कहते हैं कि हमारे 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उनका वास्तव में मतलब था कि इन 70 वर्षों में अंबानी, अडानी के लिए कुछ नहीं हुआ ... याद रखें, भारत के सबसे बड़े अरबपति रोजगार नहीं देते हैं, छोटे दुकानदार, व्यापारी और किसान करते हैं।
नौकरी के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि,''भारत के रोजगार क्षेत्र की रीढ़ को पीएम नरेंद्र मोदी और उनके दोस्तों ने तोड़ा है। राहुल गांधी ने कहा,''आप देखेंगे कि आने वाले समय में इस देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, आप जितना चाहें, उन्हें पढ़ाएं। क्योंकि रोजगार क्षेत्र की रीढ़ को पीएम मोदी और उनके दोस्तों ने तोड़ दिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि 'COVID के दौरान किसी ने मेरी नहीं सुनी, लेकिन आपने गंगा में शव देखे|
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार पैदा करने का टिकट आपके हाथों में है, लेकिन आप लोग जाति धर्म के लिए वोट देते हैं। आप लोगों ने अपने भविष्य के लिए कभी वोट नहीं दिया, रोजगार पैदा करना है तो देश में किसानों की मदद करें। हमने छत्तीसगढ़ में जो वादा किया उसे पूरा किया, और जो वादा यहां करूंगा उसे भी पूरा करूंगा। आप लोग कांग्रेस पार्टी को समर्थन दें।