अमृतसर: कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की आज मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई| फायरिंग में तीन अन्य लोग घायल हो गए| कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस नेता डॉ राज कुमार वेरका ने कहा,''सिद्धू मूसे वाला की मौत की ज़िम्मेदारी भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की हैं|
कांग्रेस नेता डॉ राज कुमार वेरका ने कहा,'''यह दुष्मनी में लोगों की सुरक्षा वापस ले रहे हैं। पंजाब में क़ानून-व्यवस्था का जनाज़ा निकला हुआ है, गैंगस्टर दनदना रहे हैं|
पंजबा के मानसा ज़िले के गांव जवाहरके में अज्ञात लोगों ने आज यानी रविवार 29 मई, 2022 को कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पर ताबड़तोड़ गोलियों चलाई।फायरिंग में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके 2-3 साथी घायल हुए हैं। पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।
भगवंत मान और केजरीवाल को जवाब देना पड़ेगा कि सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई ?
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष (कार्यवाहक) नेट्टा डिसूजा ने ट्वीट किया,''पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी की गोली मारकर हत्या बेहद स्तब्ध करने वाली है। अपार दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों को मेरी गहरी संवेदनाएँ। नेट्टा डिसूजा ने सवाल करते हुए कहा,'' मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और केजरीवाल जी को जवाब देना पड़ेगा कि उनकी सुरक्षा क्यों हटाई गई।
पंजाब में गुंडा राज
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने ट्वीट किया,''''जाने-माने पंजाबी गायक और काँग्रेस नेता सुभदीप सिद्दू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना निंदनीय है। पंजाब में गुंडा राज है। सरकार को बिना देर के एक्शन लेने की जरूरत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे। तथा परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे। ओम शांति