अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में थाना रहरा पुलिस ने अपमिश्रित अवैध शराब का निर्माण कर रहे सेल्समेन सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया| ग्राम पौरारा में देशी शराब के ठेके की पीछे बने कमरे में अवैध अपमिश्रित शराब का निर्माण कर रहे पंकज त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी निवासी ग्राम श्यामगढी थाना रहरा और बब्लू पुत्र डम्बर सिंह निवासी ग्राम व थाना रहरा जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 18 पेटी देशी शराब, 25 लीटर अपमिश्रित शराब व कैमिकल, सील वार कोड, ढक्कन व उपकरण बरामद किये गए।
अमरोहा पुलिस ने बताया,'' बीती रात 01.15 बजे थाना रहरा पलिस द्वारा सचना पर ग्राम पौरारा में देशी शराब के ठेके की पीछे बने कमरे में अवैध अपमिश्रित शराब का निर्माण कर रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 18 पेटी देशी शराब (कुल 810 पव्वे), 20 लीटर अपमिश्रित शराब, 05 लीटर अमिश्रित कैमिकल. 150 पव्वों के ढक्कन, सील दार-कोड का बन्डल व उपकरण प्लास्टिक बाल्टी, जग, गिलास, पारदर्शी टेप(Transparent Tape) , सुआ आदि बरामद हुये। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रहरा पर मु0अ0सं0 792021 धारा 60 आबकारी अधिनियम, 420/2721273 भादवि पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त बब्लू ने पूछताछ पर बताया कि वह ग्राम पौरारा में स्थित देशी शराब के ठेके पर सैल्समेन है और अपने साथी पंकज त्यागी के साथ मिलकर आर्थिक लाभ लेने हेतु रात में ठेका बन्द होने के बाद ठेके के पीछे बने कमरे में अपमिश्रित शराब तैयार करके देशी शराब के पब्दों में भरकर नया ढक्कन व सील बार कोड लगाकर तैयार करते है और अगले दिन बेच देते है। पंचायत चुनाद के कारण ठेके पर स्टॉक नही है और विक्री ज्यादा है। पंचायत चुनाव के उम्मीदवारो को शराब बेचकर पैसा कमाना चाह रहे थे कि रहरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये।