मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरियाणा-झारखंड के बाद अब गुजरात में भी पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या: बोरसद में ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहा था पुलिसकर्मी, ड्राइवर 'कुचलकर' फरार

आनंद: गुजरात के बोरसद में भी हरियाणा और झारखंड जैसी वारदात सामने आई है| यहाँ एक ट्रक ने पुलिसकर्मी को कुचलकर मार डाला| गुजरात के आनंद जिले के बोरसद में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कांस्टेबल किरण राज क…

हरियाणा-झारखंड के बाद अब गुजरात में भी पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या: बोरसद में ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहा था पुलिसकर्मी, ड्राइवर 'कुचलकर' फरार
हरियाणा-झारखंड के बाद अब गुजरात में भी पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या: बोरसद में ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहा था पुलिसकर्मी, ड्राइवर 'कुचलकर' फरार | फ़ोटो: TVL News

आनंद: गुजरात के बोरसद में भी हरियाणा और झारखंड जैसी वारदात सामने आई है| यहाँ एक ट्रक ने पुलिसकर्मी को कुचलकर मार डाला| गुजरात के  आनंद जिले के बोरसद में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कांस्टेबल किरण राज को राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने कुचलकर मार डाला| ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। 



आनंद के DSP अजीत राय ने कहा,''राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने आज रात 1 बजे (मंगलवार/बुधवार रात) पुलिसकर्मी किरण राज को कुचल दिया। पुलिसकर्मी ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहा था। ट्रक चालक फरार हो गया| पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक की पहचान कर ली गई है। मामले में जांच जारी है|



आनंद के SP अजीत रजिया ने कहा,''कल रात चेकिंग के समय दूसरे राज्य की एक संदिग्ध गाड़ी दिखी। गाड़ी को रोकने के लिए कहा गया लेकिन वो रूकी नहीं। उसका पीछा करते समय पुलिस की गाड़ी में टक्कर लगने से एक पुलिस वाले की मृत्यु हुई। हमने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है|



हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डाला


बता दें कि इससे पहले झारखंड और हरियाणा में भी पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई। झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला।  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है|  यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। 



यह भी पढ़ें: झारखंड के रांची में चेकिंग के दौरान तस्करों ने महिला दरोगा को पिकअप वैन से कुचलकर मार डाला



बता दें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था। तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर उन्हें कुचल डाला।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।