अंकुश राजा और श्वेता महारा का नया गाना 'पतरी कमर के झटका' धमाल माचने को तैयार
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की धमाकेदार अंकुश राजा की जोड़ी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी इस जोड़ी का कोई गाना आता है तो वो आते ही धमाल मचा जाता हैं. अक्सर सिनेमा जगत में जोड़ियां हीरो और हीरोइन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अंकुश राजा और श्वेता महारा का नया गाना 'पतरी कमर के झटका' धमाल माचने को तैयार | फ़ोटो: TVL News
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की धमाकेदार अंकुश राजा की जोड़ी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी इस जोड़ी का कोई गाना आता है तो वो आते ही धमाल मचा जाता हैं. अक्सर सिनेमा जगत में जोड़ियां हीरो और हीरोइनों की देखी जाती रही है. लेकिन, भोजपुरी जगत में इस पर विराम लगा दिया है और दो भाइयों ने मिलकर एक धमाकेदार जोड़ी बनाई है. दोनों ने साथ में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. ऐसे में अब इसी फेहरिस्त में उनका एक और वीडियो सॉन्ग 'पतरी कमर के झटका' रिलीज कर दिया गया है. जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा श्वेता महारा ने परफॉर्म किया है.
सांग में श्वेता महारा के साथ दो भाई अंकुश राजा मस्तीभरे अंदाज में गाना गा रहे हैं. ये दुबई सीरीज का नेक्स्ट सांग है. जिसमें अंकुश राजा श्वेता को साथ के साथ मिलकर गा रहे हैं कि पतरी कमर के झटका तेरे घायल करता है, तिरछी नजर तेरा गौरी कायल करता है. इस सांग को दुबई की खास लोकेशनों में एक पर फिल्माया गया है. जो देखने मे बड़ी ही भव्यता को पेश करता है. इस सांग के दौरान इनके बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. एक्ट्रेस जबरदस्त डांस के साथ शानदार लटके झटके दिखा रही हैं और दर्शकों को अपने एक्सप्रेशंस और अदाओं से दीवाना बना रही हैं.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत 'पतरी कमर का झटका' के सिंगर अंकुश राजा हैं. इसके लिरिक्स अजय बच्चन और म्यूजिक अविनाश झा घुंगरू ने दिया है. प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं. डायरेक्टर भोजपुरिया, गार्जियन लखन बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जैस्वाल, मैनेजर नेताजी, सांग को एडिट मीत जी द्वारा किया गया है.इस सॉन्ग के फुल राइट वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के पास है.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।