मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

असम में बाढ़ ने मचाई तबाही: 33 जिलों के 42.28 लाख लोग प्रभावित, पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत

Flood In Assam: असम में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से फसलों, सड़कों, घरों, रेलमार्गों को भी…

असम में बाढ़ ने मचाई तबाही: 33 जिलों के 42.28 लाख लोग प्रभावित, पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत
असम में बाढ़ ने मचाई तबाही: 33 जिलों के 42.28 लाख लोग प्रभावित, पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

Flood In Assam: असम में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से फसलों, सड़कों, घरों, रेलमार्गों को भी नुकसान पहुंचा है। कई लोग बेघर हो चुके हैं।  असम में मौजूदा बाढ़ से 33 जिलों के 42.28 लाख लोग प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन में 9 लोगों की मौत हो गई।



असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक,'5,137 गांव बाढ़ के पानी की चपेट में हैं| 



गुवाहाटी के पीआरओ रक्षा ने बताया,'भारतीय सेना का बाढ़ बचाव अभियान असम के 7 ज़िलों में लगातार चौथे दिन भी जारी है। गंभीर रोगियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 4,500 फंसे हुए स्थानीय लोगों को बचाया गया है। राहत शिविरों को समय पर राहत सामग्री की आपूर्ति प्रदान की गई|



असम के नागांव ज़िले में बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हुए। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।




उदयादित्य गोगोई(ACS,जिला विकास आयुक्त) ने बताया, "ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित कुछ गांव जलमग्न हो गए हैं,कुल 2.41 लाख जनसंख्या इससे प्रभावित हुई है और 5,174 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। हमने 30 रिलीफ कैंप खोले हैं।"आज 3-4 और रिलीफ कैंप खोले गए हैं और हम कैंप में सभी राहत की चीज़ें उपलब्ध करा रहे हैं। हम जरूरतमंद जगहों पर लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।