मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी

कुदरहा (बस्ती): लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम बकरी चराने गई नाबालिग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। युवती के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिख…

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती): लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम बकरी चराने गई नाबालिग युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। युवती के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवती रोज की तरह तटबंध की ओर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का युवक वहां पहुंचा और युवती को जबरन घसीटते हुए दुष्कर्म की नीयत से पास के गन्ने के खेत में ले जाने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम आरोपी को हिरासत में लेकर कुदरहा चौकी ले गई, जहां से उसे लालगंज थाने भेजा गया।घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल रहा। ग्रामीणों के अनुसार, तटबंध की ओर महिलाएं और युवतियां नियमित रूप से जाती हैं। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कुछ समय के लिए स्थिति संवेदनशील बनी रही।


पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना लालगंज में मु.अ.सं. 25/2026 धारा 65(1)/62, 352, 351(2) बीएनएस, 4(2)/18 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v), 3(2)(5A) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त मो. अहद पुत्र अहमद रजा, निवासी इस्माइलपुर (छिबरा), थाना लालगंज को सोमवार को कुवानो नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया जिसमें गिरफ्तार करने वाली टीम में श्री संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज, उ0नि0 अनंत कुमार मिश्रा, उ0नि0 महेश कुमार शर्मा, हे0का0 पवनेश सिंह, हे0का0 श्रवण कुमार यादव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 2 फ़रवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।