मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bihar Hooch Tragedy: औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छापेमारी जारी, 70 लोग गिरफ़्तार

औरंगाबाद: औरंगाबाद ज़िले में मंगलवार तक जहरीली शराब के सेवन के बाद 8 लोगों की हो गई है| मामले में पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है और 70 को गिरफ्तार किया है। वहीं गया में भी शराब पीने से तीन लोग…

Bihar Hooch Tragedy: औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छापेमारी जारी, 70 लोग गिरफ़्तार
Bihar Hooch Tragedy: औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छापेमारी जारी, 70 लोग गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

औरंगाबाद: औरंगाबाद ज़िले में मंगलवार तक जहरीली शराब के सेवन के बाद 8 लोगों की हो गई है| मामले में पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है और 70 को गिरफ्तार किया है। वहीं गया में भी शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है। औरंगाबाद प्रशासन के मुताबिक,'' 70 लोगों को गिरफ़्तार किया है| अभी भी छापेमारी लगातार जारी है|



मृतकों में औरंगाबाद के मदनपुर के खिरियावां के शिव साव (65), मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुंदरगंज के अनिल शर्मा (45), सलैया के शिक्षक संतोष कुमार साव (30), मदनपुर के बेरी गांव के राहुल मिश्रा (25), अररूआ के सुरेश सिंह (65) और मदनपुर के पड़रिया गांव के दिल्केश्वर महतो व कमलेश राम और मदनपुर के जोगरी के रामजी यादव शामिल हैं। दो अन्य लोग बीमार हैं। 



वहीं, गया के आमस में तीन की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर हैं। मृतकों की पहचान अमर पासवान (36), अर्जुन पासवान (42) व वसंत यादव (34) के रूप में की गई है।



औरंगाबाद ज़िले में 24 मई को जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु पर औरंगाबाद DM सौरव जोरवाल ने बताया,''इस क्रम में 70 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है, छापेमारी लगातार जारी है। मामले में 10 टीम काम कर रही है। हमें सूचना मिली है कि झारखंड से कुछ लोग ये जहरीली शराब लेकर आए थे। आगे की कार्रवाई जारी है|



गया में तीन की मौत 

गया में मंगलवार को जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बीमार है| जबकि कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही 4 लोगों का इलाज उनके घरवाले दूसरे अस्पतालों में करा रहे हैं।  



घटना गया ज़िले के आमस थाना के पथरा गांव की है। मरने वालों में पथरा गांव निवासी 30 वर्षीय अमर पासवान, 45 वर्षीय अर्जुन पासवान शामिल है, जो दोनों रिश्ता में चाचा भतीजा बताए जा रहे है। जबकि तीसरे मृतक का नाम पथरा गांव निवासी बसंत यादव है।



खबरों के मुताबिक, गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के पथरा गांव में जहरीली शराब पीने से सोमवार की रात /मंगलवार को चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग बीमार हैं। मरने से पहले दो लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई थी। सोमवार की शाम को लोगों ने शराब पी थी। इसके कुछ देर के बाद ही सबकी तबीयत धीरे-धीरे खराब होने लगी। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।