श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच आज बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई है। अवंतीपोरा के त्राल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है मुठभेड़ में अंसार गज़वत-उल-हिंद का आतंकवादी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर का आतंकवादी उमर तेली उर्फ तल्हा मारा गया। दोनों लोकल टेररिस्ट थे। ये सरपंच समीर अहमद की हत्या में शामिल थे|
मारे गए आतंकियों के शवों व मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारोें को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया,''अंसार गज़वत-उल-हिंद का आतंकवादी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर का आतंकवादी उमर तेली उर्फ तल्हा त्राल में मारा गया। दोनों आतंकवादी श्रीनगर में हाल ही में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे, ये सरपंच (समीर अहमद) की हत्या में भी शामिल थे|
विजय कुमार ने बताया,''उमर तेली और सफत दोनों लोकल टेररिस्ट थे। श्रीनगर में बहुत सारी घटनाओं को अंजाम देने के बाद वे त्राल भाग गए थे। कल जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने छापेमारी की। मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए। ये सरपंच(समीर अहमद) की हत्या में भी शामिल थे|