मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

अयोध्या न्यूज़ : नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में सास ससुर व पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में गये जेल

थाना खंडासा क्षेत्र के जयराजपुर गांव में बीते 29 दिसंबर को हुई विवाहिता की मौत के मामले में उसके भाई ने सास ससुर और देवर पर दहेज मांगने और हत्या करने का आरोप लगाया है,इसको लेकर बुधवार को उन्होंने एस0…

अयोध्या न्यूज़ : नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में सास ससुर व पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में गये जेल
अयोध्या न्यूज़ : नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में सास ससुर व पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में गये जेल | फ़ोटो: TVL News

थाना खंडासा क्षेत्र के जयराजपुर गांव में बीते 29 दिसंबर को हुई विवाहिता की मौत के मामले में उसके भाई ने सास ससुर और देवर पर दहेज मांगने और हत्या करने का आरोप लगाया है,


इसको लेकर बुधवार को  उन्होंने एस0 पी0 ग्रामीण बलवंत चौधरी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।


सनद रहे कि बीते 29 दिसंबर को गांव निवासी वैशाली मौर्य  की डेड बॉडी घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी।


पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई थी। वह दो माह की गर्भवती भी थी!


उसके भाई राजेश कुमार निवासी कुचेरा बाजार थाना इनायतनगर ने बताया


कि उसकी बहन वैशाली की शादी 17 फरवरी 2024 को श्रवण कुमार मौर्य के साथ हुई थी!


आरोप लगाया कि  उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।


खंडासा थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने एक वार्ता में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है।


अतः आरोपी की जांच करके केस दर्ज किया जाएगा। इसको लेकर  अयोध्या किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा लगातार आंदोलन कर रही हैं।


जिसको लेकर आज दोपहर 3:00 बजे वह कुचेरा बाजार में कैंडल मार्च निकॉलेंगी।


किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है, कि जल्द से जल्द मामले की जांच करके मामले के दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


वहीं दूसरी तरफ खण्डासा पुलिस ने आरोपी सास ससुर और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बताया गया है


कि नवविवाहिता के आत्महत्या करने के समय उसका पति परदेश में रोजी रोटी के लिए गया था और वह घर में मौजूद नहीं था।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।