बीकापुर महाकुंभ स्नान के चलते प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट पेट्रोल पंप के पास सोमवार को आधी रात के बाद के हुई सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के 11 श्रद्धालु घायल हो गए।
घायलों में लक्ष्मीपुर आंध्र प्रदेश निवासी अननू पराना 35 वर्ष, केश नायडू 52 वर्ष, कलावती 70 वर्ष, श्यामला राय 72 वर्ष, साई कृष्णा 45 वर्ष, राजरा आंध्र प्रदेश निवासी ज्ञानपती 52
वर्ष, प्रभा देवी बॉम्बे महाराष्ट्र निवासी नीतू देवी 50 वर्ष, परमसुख राठी 78 वर्ष नितिन राठी 48 वर्ष, सुनीता रठी 47 वर्ष,
राजनगर बिहार निवासी रामविलास पासवान 35 वर्ष शामिल हैं। 108 इमरजेंसी एंबुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी श्रद्धालु निजी वाहन से अयोध्या धाम दर्शन पूजन करने जा रहे थे।
बताया गया कि पेट्रोल पंप और उसके बगल रेस्टोरेंट के पास अक्सर ट्रक खड़ी होती है। जिसके चलते सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
महाकुंभ शुरू होने के बाद पहले जनवरी महीने भी यहां सड़क दुर्घटना हो चुकी चुकी है। जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड के करीब एक दर्जन श्रद्धालु पहले भी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।