मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या न्यूज़ : बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति को भेजो मांग पत्र

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में संगठन के कर्यकर्ताओं, साधु संतों कथावाचकों ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को कस्बा बीकापुर में विरोध मार्च निकल…

अयोध्या न्यूज़ : बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति को भेजो मांग पत्र
अयोध्या न्यूज़ : बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति को भेजो मांग पत्र | फ़ोटो: TVL News


विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में संगठन के कर्यकर्ताओं, साधु संतों कथावाचकों ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को कस्बा बीकापुर में विरोध मार्च निकल गया। पश्चिम बंगाल सरकार और आतंकवाद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी बीकापुर विकासधर दुबे के माध्यम से राष्ट्रपति को सात सूत्रीय मांग पत्र दिया गया। अभिलंब पीड़ित हिंदुओं को संरक्षण देने की मांग की है। महंत परमात्मा दास ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए जो कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गई है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेताओं ने आरोप लगाया है कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में जिस तरह से पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के घर जलाए गए तथा उन्हें अपनी मातृभूमि छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ रहा है वह अत्यंत निंदनीय है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मसले पर स्थानीय ममता सरकार द्वारा दंगाई रोहिंग्याओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मांग पत्र में हिंदुओं के त्योहारों के दौरान उन्हें सुरक्षा प्रदान करने बंगाल में अभिलंब राष्ट्रपति शासन लगाए जाने, बंगाल की हिंसा की जांच एनआईए द्वारा कराए जाने तथा बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उदय भान उपाध्याय, मंत्री विश्वलाल जी शर्मा, भानु प्रताप उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, मानस तिवारी, प्रधान राम जियावन, कथा व्यास अमरनाथ पांडे, भारत हनुमान मिलन मंदिर भारत कुंड के महंत संत परमात्मा दास, रामेंद्र ,अरुण तिवारी, शशि पाठक ,अंकित, अशोक मोदनवाल, अंकुर, नितेश ,संदीप विश्वकर्मा ,प्रभाकर सिंह सहित अनेक साधु ,संत, कथा वाचक, तथा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ पीयूष पाल, कोतवाल लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।