मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अयोध्या न्यूज़ : रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए,जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी विभिन्न विषय पर चर्चा की

रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए,आज जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राज करण नय्यर जी से म…

अयोध्या न्यूज़ : रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए,जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी विभिन्न विषय पर चर्चा की
अयोध्या न्यूज़ : रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए,जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी विभिन्न विषय पर चर्चा की | फ़ोटो: TVL News


रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को देखते हुए,आज जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राज करण नय्यर जी से मुलाकात कर विभिन्न विषय पर चर्चा की। जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।


आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दीनबंधु तिराहा, लता मंगेशकर चौक, देवकली तिराहा, टेढ़ी बाजार, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, और अशर्फी भवन पर एंबुलेंस सेवाएँ तैनात रहेंगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।


हमारी लाइफ एडवांस सिस्टम (LAS) जो लता मंगेशकर चौक पर खड़ी रहेगी अगर किसी को आकस्मिक चिकित्सा सेवा की आवश्यकता हो रहा है तो वो वहां पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की चिंता कर सकते हैं।


राम पथ पर स्थिर पोस्ट ऑफिस का कट, प्रमोदवन का कट, छोटी देव काली तिराहा का कट, और तुलसी उद्यान का कट हर 20 मिनट के अंतराल पर अयोध्यावासियों के लिए आधार कार्ड दिखाने पर खोले जाएंगे, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचने में सुविधा हो।


दीनबंधु तिराहा, रामघाट चौराहा, विद्या कुंड, अशर्फी भवन, और राजघाट बैरियरों पर अयोध्यावासियों की मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों को थोड़ी-थोड़ी देर पर आधार कार्ड दिखाने पर आने दिया जाएगा।


नगर निगम द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से इस संबंध में घोषणाएँ की जाएँगी।

प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है, और जैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ कम होगी, सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा। अयोध्यावासियों की सहूलियत हमारी प्राथमिकता है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।