मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अयोध्या न्यूज़ : रामाय के आंगन में बिखरा होली का अह्लाद

श्रीपरमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय रविवार को नारी शक्ति के जागरण का साक्षी बना। मौका था आधी आबादी के होली मिलने के विराट उत्सव का। एक हजार महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने एक दूसरे पर पुष्प, गुलाब…

अयोध्या न्यूज़ : रामाय के आंगन में बिखरा होली का अह्लाद
अयोध्या न्यूज़ : रामाय के आंगन में बिखरा होली का अह्लाद | फ़ोटो: TVL News


श्रीपरमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय रविवार को नारी शक्ति के जागरण का साक्षी बना। मौका था आधी आबादी के होली मिलने के विराट उत्सव का। एक हजार महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने एक  दूसरे पर पुष्प, गुलाब की वर्षा की तो स्वरचित गीत, नृत्य की प्रस्तुति से धमाल मचाया। होली गीतों की प्रस्तुतिया पर महिलाएं देर तक थिरकती रहीं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत दर्जनों महिलाओं का अभिनंदन हुआ और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ उत्सव चार बजे तक चला। उत्सव में एक से बढ़कर एक होली गीतों, नृत्यों की प्रस्तुयां परिसर को फागुनमय बना दिया। कार्यक्रम संयोजन रामाय सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय सेविका समिति ने किया। ट्रस्ट की प्रमुख व पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय की पत्नी वंदना उपाध्याय ने अपने अंदाज में आगंतुक अतिथियों, प्रतिभागी महिलाओं का  वंदन किया और उन पर गुलाल व पुष्प की बरसाए। उत्सव की शुरुआत पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने होली को मतभेद को समाप्त करने वाला उत्सव बताया। कहा कि रंग सभी को एकरस कर देता है। बताया कि भगवान राम व माता सीता के जीवन चरित्र को अपनाकर हम आदर्श समाज व राष्ट्र सृजत कर सकते हैं। इसके बाद अमृता की गणेश वंदना की प्रस्तुति से उत्सव की शुरुआत हुई। फिर फरवाही नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। इसी टोली ने होली गीत, रेनू मिश्रा, कुमुद व नूतन की टीम ने उत्सव को रंग से भिगोया। नंदिनी पांडेय के बाद शुभी ने खैलै रघुवीर.. की प्रस्तुति दी तो उपस्थित सभी महिलाएं थिरक उठी। अबीर मिश्रित गुलाल उड़ता रहा। सिया संग खेलै होली..., होलिया मा उडे रे गुलाल.. की  प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। शीलता प्रसाद वर्मा ने लोकनृत्य के माध्यम से होली उत्सव को और भी प्रगाढ़ किया।


इस मौके पर ट्रस्ट की प्रमुख वंदना उपाध्याय, डा. मंजूषा, उर्मिला मिश्रा, डा.  आभा सिंह, डा. अनामिका त्रिपाठी व डा. अनामिका मिश्रा ने सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र कला श्रीवास्तव, ममता सानाड़य, शीला पांडेय, निधि उत्पल, सावित्री मिश्रा, सरस्वती पाठक, गीता मिश्रा, आशा श्रीवास्तव, शमीम बानो, अंजू श्रीवास्तव, इसरावती सिंह, मीना सिंह, पुष्पलता सिंह, उमा, प्रेमा सिंह, अनीता वशिष्ठ, सरोजनी देवी, सुशीला सिंह, ऋचा आनंद, रीता उतपल, प्रज्ञा गुप्ता, जयंत चंद्रा, शीलता प्रसाद, शीला प्रसाद वर्मा को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। संचालन डा. आभा सिंह व डा. अनामिका मिश्रा और कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा ने किया। आभार वंदना उपाध्याय ने किया।  इसके पहले अयोध्या एनीमल वेलफेयर के सदस्यों प्रज्ञा गुप्ता, चंद्रा, आकांक्षा मिश्रा, यशवंत गौतम, दीप शिखा, साक्षी पांडेय, सुनीता जायसवाल ने बेजुबानों की बेहतरी करने का आह्वान किया। सभी ने वृत्त चित्र प्रदर्शित किया। इस मौके पर कई विशिष्टजन मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।