नई दिल्ली: अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित| केंद्र सरकार ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया...केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी|
नितिन गडकरी ने लिखा,''उत्तर प्रदेश राज्य में 'चौरासी कोशी परिक्रमा मार्ग' को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए मसौदा अधिसूचना जारी की गई है।
परिक्रमा पथ के बन जाने से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालु आसानी से चौरासी कोस में स्थित तीर्थों तक पहुंच सकेंगे। यह परिक्रमा पथ बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और गोंडा से होते हुए निकलता है।
इस पथ पर रामायण से जुड़े प्रतीकों में पुत्रेष्ठि यज्ञ स्थल मखौड़ा बस्ती, ऋषि शृंगी आश्रम, सेरवा घाट, सीताकुंड बीकापुर, आस्तिक आश्रम आस्तिकन, यमदग्नि आश्रम, गौतम ऋषि आश्रम रुदौली, मंडप ऋषि आश्रम लखनीपुर, जंबूदीप भौरीगंज गोंडा, संत तुलसी दास के गांव राजापुर, यमदग्नि कुंड पराशर ऋषि आश्रम जैसे आध्यात्मिक केंद्र हैं।