अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भगवान राम के वंशज सम्बन्धी अष्टध??तु का सिक्का दिलाने के नाम पर 39 लाख रु0 धोखाधड़ी कर हड़प लेने वाले वांछित अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया,''दिनांक 13.07.2021 को श्रीराम वंशज के सिक्का दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 39 लाख रु0 हड़पने वाले अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव पुत्र शिव शंकर (निवासी मजनाई पूरे हनुमंती थाना इनायतनगर, अयोध्या) को गुरु गोविन्द चौक के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
पुलिस ने बताया,' दिनांक 12/07/2021 को वादी सुनील गुलाबराव देशमुख निवासी जनपद पुणे महाराष्ट्र के द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर वादी को श्रीराम जी के वंशज सम्वन्धी अष्टधातु का बहुमूल्य सिक्का दिलाने के नाम धोखाधड़ी कर 39 लाख रू0 हड़प लिया| दी गयी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 445/2021 धारा 419/420/ 406/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या मे पजीकृत किया गया था|
'अयोध्या जिले के इनायतनगर स्थित मजनाई निवासी प्रमोद कुमार यादव ने महाराष्ट्र के पुणे निवासी सुनील गुलाबराय को सिक्के की तस्वीर दिखाकर झांसे में लिया। सिक्के का दाम तय होने के बाद सुनील रामनगरी पहुंचे और यहां सिविल लाइंस क्षेत्र में 39 लाख रुपये उन्होंने प्रमोद को दे दिये। प्रमोद ने जल्द ही सिक्का उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। दाम लेने के बाद भी कई महीनों तक सिक्का न मिलने पर सुनील ने प्रमोद से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। अपने, जिस करीबी के माध्यम से सुनील का संपर्क प्रमोद से हुआ था उसने भी अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया।
प्रमोद की तलाश में सुनील फिर रामनगरी पहुंचे। काफी दिनों तक भटकने के बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। कोतवाली नगर पुलिस ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली। एएसपी सिटी विजय पाल सिंह और एएसपी पलाश बंसल के नेतृत्व में टीम छानबीन में लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने प्रमोद को दबोच लिया। कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण में बिचौलिये की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से सिक्का बरामद नहीं हुआ है। आरोप है कि सिक्का दिलाने का झांसा देकर उसने रुपये हड़पे हैं।