मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अयोध्या: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शादी से मना करने पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव चक मजरे सरेठा में बेटी अपने प्रेमी के साथ मिलकर बकरी को…

अयोध्या: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
अयोध्या: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शादी से मना करने पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव चक मजरे सरेठा में बेटी अपने प्रेमी के साथ मिलकर बकरी को बांधने वाली रस्सी से अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



पुलिस ने बताया,''पटरंगा के ग्राम चक्का मजरे सरैठा में 20 मार्च की रात दरबारी लाल (50 वर्षीय) पुत्र स्व० श्यामलाल की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना पटरंगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/21 धारा 302 IPC में वाछित रवि लोधी पुत्र बांके लाल (निवासी सरैठा थाना पटरंगा ) और रंजू उर्फ मंजू पुत्री स्व० दरबारी लाल को मुखबिर की सूचना पर सरेठा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को मा० न्यायालय अयोध्या के समक्ष पेश कराने हेतु भेजा जा रहा है।



पटरंगा थाना क्षेत्र के चक मजरे सरैठा गांव निवासी दरबारी लाल रावत (50) पुत्र श्याम लाल रावत शनिवार शाम को अपनी पत्नी सुनीता देवी व लड़की रंजू के साथ भोजन करने के बाद घर के सामने रखे छप्पर के नीचे चारपाई पर सो गया था। उसके बगल में उसकी पत्नी व लड़की भी दूसरी चारपाई पर सो गई।



पुलिस के अनुसार रात लगभग 11 बजे लड़की ने अपनी मां को घर के अंदर सोने के लिए भेज दिया। रविवार सुबह चार बजे जब पति को जगाने के लिए उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन दरबारी लाल नहीं उठा। इस पर पत्नी से उनको हिलाया तो देखा कि वो मृत पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव व पटरंगा थाना प्रभारी राम किशन राणा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




मृृतक की गर्दन पर रस्सी के निशान तथा पीछे जख्म भी था। उसके कान, नाक व मुंह से खून निकल रहा था। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को उसकी छोटी बेटी पर शक हुआ। उससे पूछताछ की गई तो वह टूट गई और हत्या की बात कबूल ली। मृतक की लड़की रंजू ने बताया कि पिता ने मेरी शादी एक जगह तय कर दी थी, लेकिन मुझे रिश्ता पसंद नहीं था।



मना करने पर मुझे घर से निकाल देने की धमकी दी। इससे नाराज होकर मैंने गांव निवासी प्रेमी रवि लोधी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची। शनिवार रात प्रेमी के साथ मिलकर पिता की बकरी बांधने वाली रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


घटनास्थल पर कीचड़ से सने पैर आदि के निशान मिले है, फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 04 मार्च 2007 में सरैठा गांव व चक के बीच में कोटेदारी को लेकर दो पक्षों में गोली चली थी। जिसमें दरबारी लाल के भाई चेतराम पुत्र श्याम लाल की मौत हो गई थी। वह उस हत्याकांड में मुख्य गवाह था। उसके एक पुत्र व चार पुत्रियां है। जिनमें से तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।