अयोध्या: अयोध्या में असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई। असामाजिक तत्वों ने अयोध्या में दो मस्जिदों के गेट व एक मोहल्ले की सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया।शहर के दो मस्जिदों के सामने व सड़कों पर किसी जानवर के गोश्त के साथ अपशब्द लिखे कागज फेंके गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मामले की जांच शुरू कर दी है। कमिश्नर नवदीप रिणवा, आईजी केपी सिंह, डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी शैलेश पांडे ने टाटशाह मस्जिद के इमाम से मुलाकात कर उन्हें इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के मदद से सबूतो को जुटाने में जुट गई है।
भगवान राम नगरी अयोध्या में माहौल ख़राब करने की कोशिश कुछ अराजक तत्वों न की है। शहर कोतवाली नगर क्षेत्र में दो मस्जिद के सामने और सड़कों पर एक समुदाय के ग्रंथ पर अभ्रद टिप्पणी लिखे कागज फेंक गए। सूचना मिलते ही तत्काल अयोध्या पुलिस हरकत में आई। कमिश्नर नवदीप रिणवा, आईजी केपी सिंह, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे शहर में भ्रमण के लिए और टाटशाह मस्जिद के इमाम से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऐसा कृत्य करने वाले की तलाश में जुट गई है।
रात में बाइक सवार ने फेंका कागज
मुस्लिम धर्मगुरु के मुताबिक वो रात 2 बजे नमाज के लिए जा रहे थे, तभी चार बाइक पर सवार 8 लोग तेज रफ्तार से आए और चले गए। उसी समय जब मेरी नजर नीचे पड़ी तो यह कागज दिखा। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी धर्मगुरु ने लिखित रूप में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस शिकायत के आधार पर बाइक सवार आठों लोगों की तलाश करने में जुट गई है।
गोश्त' के साथ मिले 'कागज' पर लिखे अपशब्द
कोतवाली नगर क्षेत्र के वक्फ जामा मस्जिद टाटशाह के सचिव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि ,'27 अप्रैल (मंगलवार/ बुधवार की देर रात) रात्रि लगभग 2 बजे मस्जिद के मोअज्नि ने रोज की तरह फज की नमाज (सुबह) के लिये मस्जिद का गेट (दरवाजा) दक्षिण तरफ का खोला, तो उन्होंने देखा कि 4 बाईक मोटर साईकिल से जिस पर दो-दो लोग बैठे थे और बाईक से वापस पश्चिम तरफ जा रहे थे| जब उन्होंने मस्जिद की सीढिय़ों पर देखा तो धार्मिक ग्रंथ '''कुरान''पाक फटी हालत में और किसी जानवर के गोश्त के साथ एक पोस्टर जिस हजरत मोहम्मद साहब के बारे में पेन से अपशब्द लिखा रखा हुआ पाया।
बताया कि मस्जिद के सीसीटीवी में सारी घटना कैद हुई है। और यह भी पता चला कि शरारती तत्वों ने जो भी घटना की है,'' वह कैमरा में रात 2.20 मिनट का समय रहा है। यह भी सूचना मिली है कि इस मस्जिद के अतिरिक्त मोहल्ला काश्मीरी मस्जिद व घोसियाना की मस्जिद के गेट पर भी इस तरह की वारदात अंजाम दी गयी है, जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई।
घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। सांप्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी नितीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी शुरू कर दिया। जिले के धर्मगुरुओं के साथ एसएसपी व जिलाधिकारी ने मस्जिद परिसर में बैठक किया और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का धर्मगुरुओं को आश्वासन देते हुए सहयोग की अपील किया। जिस पर धर्मगुरु सहमत हुए और शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने की असामाजिक तत्वों की कोशिश नाकाम हो गई।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अलर्ट
एसएसपी के निर्देश पर ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। सभी गलियों, चौराहों, नुक्कड़ों पर सघन जांच व छानबीन शुरू हुई। मस्जिद के चारों तरफ की सभी दुकानों, मकानों, चौराहों पर आदि पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास तेज हो गया। उधर, मामले की सूचना मिलते ही मंडलायुक्त नवदीप रिणवा व पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने भी मस्जिदों में पहुंचकर धर्मगुरुओं से बातचीत किया और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने तीनों घटनास्थलों का जायजा लेते हुए शहर में मार्च भी निकाला। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपियों की धरपकड़ केे लिए छह टीमें कार्य कर रही थीं। जिले में पूरी तरह अमन-चैन कायम रहा।
शरारती तत्वों के द्वारा आपत्तिजनक सामग्री फेंकी गई
जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया,'' शरारती तत्वों के द्वारा आपत्तिजनक सामग्री फेंकी गई है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस धर्मगुरुओं के साथ संवाद बनाए हुए हैं। शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें, किसी तरह से शरारती तत्वों के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें।
आरोपियों पर गैंगेस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी
SSP ने बताया ,''दो धार्मिक स्थलों व एक जगह सड़क पर आपत्तिजनक वस्तु व सामग्री फेंकी गई थी। तत्काल पुलिस को जानकारी हुई, उन चीजों को कब्जे में लेकर अभियोग पंजीकृत करके जांच की जा रही है। यह किसी शरारती तत्व का कार्य है, जो कि अमन-चैन को खराब करना चाहता था। अयोध्या में अमन-चैन हमेशा बरकरार रहा है। लोग किसी तरह के अफवाह पर विश्वास न करें। साक्ष्य संकलित करने में टीमें लगी हैं। शीघ्र ही आरोपियों की पहचान करके उन पर गैंगेस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।