अयोध्या: उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए। इससे पहले उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की। लखनऊ से स्पेशल ट्रेन के जरिए गुरुवार सुबह वेंकैया नायडू पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद हनुमानगढ़ी पर हनुमंत लला के समक्ष माथा टेका। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उपराष्ट्रपति ने पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की।
उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं। अयोध्या दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति इसी ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। श्रीराम लला के दर्शन के समय विजिटिंग/कमेंट पुस्तिका में ‘‘उप राष्ट्रपति जी ने लिखा कि मेरा जीवन मेरे पत्नी एवं परिवार के सदस्य के साथ श्रीराम लला जी गर्भग्रह के दर्शन से धन्य हो गया। भगवान राम सदियों से उच्च संस्कारों भारत की विरासत, संस्कृत, मानव परम्पराओं को मर्यादा के साथ बढ़ाने के लिए आराध्य है। पूरे भारत ही नही विश्व में इनके विचार, इनके संकल्प, इनके आदर्श विचार एवं व्यवहार को परम आदर के साथ लिया एवं माना जाता है।
भगवान श्रीराम एवं बनने वाला यह मंदिर भारत के गौरव को बढ़ाने वाला तथा हमारे इस अराध्य के लिए यह अद्वितीय होगा। इसके निर्माण कार्य में जुड़े समस्त लोगों, श्रद्वालुओं और केन्द्र व राज्य सरकार को हार्दिक बधाई देता हूं तथा अयोध्या में परिवार सहित आना श्रीराम लला के गर्भग्रह में परिवार सहित माथा टेकना अपने को भाग्यवान मानत हूं। मैं प्रभु श्री राम के चरणों में पुनः प्रणाम करता हूं; एम वेंकैया नायडू‘‘
रामलला के दरबार में उपराष्ट्रपति का स्वागत मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास रामनामा ने किया। यहां श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और डॉक्टर अनिल मिश्र उनका स्वागत किया। इसके बाद चंपत राय ने वाइस प्रेसीडेंट को भव्य राम मंदिर निर्माण की जानकारी दी। इसके लिए निर्माण स्थल के पास टेंट लगाया गया है।
उपराष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े नौ बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुए। उपराष्ट्रपति की ट्रेन में दो इंजन थे। उनकी ट्रेन को चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना किया गया। ट्रेन करीब 11.15 बजे अयोध्या धाम पहुंची।