मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

आयुष्मान खुराना बने ‘फिट इंडिया आइकन’

मुंबई : युवा आइकन आयुष्मान खुराना को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आधिकारिक ‘फिट इंडिया आइकन’ के रूप में नामित किया है। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा बन गए ह…

आयुष्मान खुराना बने ‘फिट इंडिया आइकन’
आयुष्मान खुराना बने ‘फिट इंडिया आइकन’ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : युवा आइकन आयुष्मान खुराना को  केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आधिकारिक ‘फिट इंडिया आइकन’ के रूप  में नामित किया है। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट  का हिस्सा बन गए हैं, जिसका उद्देश्य भारत में फिटनेस को जीवनशैली का  अभिन्न अंग बनाना और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए लोगों को  प्रेरित करना है।  


आयुष्मान  खुराना को रविवार को दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट के उद्घाटन  समारोह में औपचारिक रूप से ‘फिट आइकन’ घोषित किया गया, जहां उन्हें  केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।  


अपने  दमदार किरदारों और युवाओं के बीच गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले  बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने संकल्प लिया है कि वे देश के लाखों लोगों  को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका उद्देश्य है कि हर वर्ग के  लोग अपनी सेहत और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें।  


फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य:

-  फिटनेस को आसान, मजेदार और निशुल्क बनाना – यह अभियान साधारण और आनंददायक  तरीकों से लोगों को शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित  करेगा**।  

- फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना – नागरिकों को विभिन्न शारीरिक गतिविधियों और सक्रिय जीवनशैली के लाभों बारे में शिक्षित करना।  

- पारंपरिक भारतीय खेलों का पुनरुद्धार और प्रचार भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना।  


आयुष्मान  खुराना बोले:“जब आपकी सेहत अच्छी होती है, तो जीवन की सभी चुनौतियाँ चाहे  वह व्यक्तिगत हों या पेशेवर संभव लगती हैं। लेकिन जब स्वास्थ्य बिगड़ता है,  तो वही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अच्छी सेहत हमें कुछ भी करने के लिए  सक्षम बनाती है। एक स्वस्थ व्यक्ति आत्मविश्वासी और मजबूत होता है, चाहे  दुनिया कितनी भी अनिश्चित क्यों न लगे। स्वास्थ्य ही सब कुछ है। एक स्वस्थ  राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र होता है। जब हम स्वस्थ होते हैं, तो हम अधिक  उत्पादक होते हैं, अधिक समृद्ध होते हैं और राष्ट्र-निर्माण में योगदान  देते हैं। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस अद्भुत पहल  के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। मैं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख भाई  का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ाने  के लिए अनूठे प्रयास किए हैं। मुझे 'फिट इंडिया आइकन' बनने का सम्मान पाकर  गर्व महसूस हो रहा है। अंत में, मैं युवा पीढ़ी और अपने महान देश को एक  आशीर्वाद देना चाहता हूँ लंबी उम्र का आशीर्वाद—‘आयुष्मान भव।’”


केंद्रीय  मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा:“जब आपके जैसे सेलिब्रिटी इस मंच पर आते हैं  और फिट इंडिया के बारे में सकारात्मक संदेश देते हैं, तो आपकी बातों को  सुनकर कई युवा प्रेरित होंगे और फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़कर खुद को फिट  रखेंगे। मेरा मानना है कि यदि आपने किसी को फिटनेस के लिए प्रेरित कर दिया,  तो वही फिट व्यक्ति भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देगा और  ‘विकसित भारत’ का दूत बनेगा। आपने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।