आजमगढ़: धोखे से मोबाइल की OTP प्राप्त कर बैंक खाते से दो लाख 25 हजार रूपये निकलने वाला 02 साइबर अपराधी गिरफ्तार| दिनांक 24.05.2022 को वादी मनोज मौर्या ने साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ में सूचना दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे यूनियन बैंक से 2,25,000 रूपये बिना मेरी जानकारी के निकाल लिया गया है , यह पैसा मै अपनी जमीन बेचकर बैंक खाते में रखा था. वादी के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 10/2022 धारा 419, 420 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना विमल प्रकाश राय द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से रोहित मौर्या पुत्र सर्वजीत मौर्या व अजय मौर्या पुत्र नवमी मौर्या का नाम प्रकाश में आया।
कल दिनांक 26.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मय साइबर थाना टीम मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में मामूर थे की जरिये लोकेशन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त रोहित मौर्या पुत्र सर्वजीत मौर्या व अजय मौर्या को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से वादी के पैसे से ख़रीदा हुआ Apple Iphone 13 कीमती करीब 80,000 रूपये व करीब 02 लाख रूपये अभियुक्त के बैंक खातो में फ्रीज़ कराया गया है। तत्पश्चात आरोपी को मु0अ0सं0 10/2022 धारा 419, 420 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट में मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त रोहित मौर्या ने बताया की मै लोगो की मोबाइल को धोखे से प्राप्त कर OTP ले लेते है. उसके बाद फर्जी मोबाइल नंबर से Mobikwik वॉलेट की आईडी बनाकर पैसा अपने दोस्त अजय मौर्या के बैंक खातो में ट्रान्सफर करके निकाल लेते है तथा उसी पैसे से मै amzon से Apple Iphone 13 भी ख़रीदा है और पैसा मेरे बैंक खातो में है जो पुलिस द्वारा फ्रीज़ करा दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित मौर्या और अजय मौर्या के बैंक खातो की जाँच की जा रही है की अब तक कितने लोगो के साथ इस तरह से फ्रॉड किया गया है।
बरामदगी : वादी के पैसे से ख़रीदा हुआ Apple Iphone 13 अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन
अभियुक्त का विवरण
- रोहित मौर्या पुत्र सर्वजीत मौर्या निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज आजमगढ़
-अजय मौर्या पुत्र नवमी मौर्या निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज आजमगढ़