आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव “निरहुआ” ने नामांकन दाखिल किया| इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे | नामांकन दाखिल के बाद बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ने कहा,'आजमगढ़ की जनता से यही कहना चाहूंगा कि आपने जाति, धर्म और विचारधारा के लिए कई बार वोट दिया है। इस बार अच्छा मौका मिला है क्योंकि ये उपचुनाव है। आप मुझे एक मौका दीजिए अगर 2 साल में मैंने बाकि लोगों से अच्छा काम नहीं किया तो बदल देना|
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,'दिनेश लाल यादव निरहुआ को पिछली बार भी जनता का जबरदस्त आशीर्वाद मिला था। वही आशीर्वाद अब चुनाव में काम आएगा। लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार कमल खिलाना है। सामाजिक समीकरण के हिसाब से मुझे लगता है कि इस बार BSP से सीधी टक्कर होगी|
समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया हैं| धर्मेंद्र यादव ने कहा,''समाजवादी पार्टी से मुकाबला इस ज़िले में ना किसी का था, ना है और ना किसी का रहेगा| धर्मेंद्र यादव ने कहा,''मेरी ये खुशनसीबी है कि आजमगढ़ के लोगों ने ऐसी ताकतों को कभी पनपने नहीं दिया, ये अब तक का इतिहास है और हमारा ये इतिहास लगातार बरकरार रहेगा|