आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं| भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने कहा,''आज प्रचार का आखिरी दिन है आजमगढ़ की दसों सीटें जिताने के लिए अपील करने आया हूं|
अखिलेश यादव ने कहा,'इस बार आजमगढ़ में इतना धुआंधार वोट पड़ने जा रहा है कि भाजपा के लोग धुआं-धुआं हो जाएंगे| अखिलेश ने कहा,''गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकाल दी जनता ने छह चरणों में। सातवें चरण में जनता इनको सात समुदंर पार भेज देगी। जहां इनके मित्र गए हैं|
अखिलेश यादव ने कहा,''आज हर घर में एक बेरोजगार बैठा हुआ है। ना नौकरी मिली, ना रोजगार। जहां नौकरी-रोजगार मिलता वो सब बीजेपी ने बेंच दिया|
अमित शाह पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा,'भाजपा के नेता का लैपटॉप वाला वीडियो देख कर लोग लोटपोट हो रहे हैं। 12 वीं पास के बाद इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वालों को लैपटॉप देने जा रहे हैं भाजपा नेता शुक्र है इन्होंने ऐसा नहीं कहा कि इंटर के बाद 10 वीं पास करने वालों को लैपटॉप देंगे|