मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, PM मोदी और CM योगी ने जताया शोक

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आज सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, 15 अन्य घायल हो गए। बरेली-मथुरा हाइवे पर कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी…

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, PM मोदी और CM योगी ने जताया शोक
बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, PM मोदी और CM योगी ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आज सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, 15 अन्य घायल हो गए। बरेली-मथुरा हाइवे पर कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई | दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई,, जबकि 15 लोग घायल हैं। मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। 



मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव नवाब नगला और अहोरामई के रहने वाले लोग कछला घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा स्नान करने गए थे।  लौटते समय बरेली-मथुरा हाइवे पर राजकीय मेडिकल कालेज के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सड़क किनारे पलट गया।  दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में फंस लोगों को बाहर निकाला। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी।



मृतकों में अनीता (40) पत्नी वीरपाल, संगीता (25), सुषमा देवी (50) पत्नी लेखराज, पूनम, सहदेव और एक अन्य शामिल है| वहीं, अन्य 15 घायलों को इलाज किया जा रहा है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बदायूं में सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।