मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बागपत: गुमशुदा भतीजी की शिकायत दर्ज़ कराने थाने आये पीड़ित को इंस्पेकटर ने जड़ा थप्पड़, एसपी ने किया लाइन हाजिर

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली थाना में अपनी गुमशुदा भतीजी की शिकायत दर्ज़ कराने गए व्यक्ति को पुलिस इंस्पेकटर ने थप्पड़ मारा। बिनौली थाना के इंस्पेकटर का पीड़ित शख़्स को थप्पड़ मारते हुए वीडिय…

बागपत: गुमशुदा भतीजी की शिकायत दर्ज़ कराने थाने आये पीड़ित को इंस्पेकटर ने जड़ा थप्पड़, एसपी ने किया लाइन हाजिर
बागपत: गुमशुदा भतीजी की शिकायत दर्ज़ कराने थाने आये पीड़ित को इंस्पेकटर ने जड़ा थप्पड़, एसपी ने किया लाइन हाजिर | फ़ोटो: TVL News

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली थाना में अपनी गुमशुदा भतीजी की शिकायत दर्ज़ कराने गए व्यक्ति को पुलिस इंस्पेकटर ने थप्पड़ मारा। बिनौली थाना के इंस्पेकटर का पीड़ित शख़्स को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बिनौली थाना प्रभारी पीड़ित को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लिया और इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।



'फजलपुरा गांव की नाबालिग छात्रा चार दिन पहले गांव से ही स्कूल गई थी। लेकिन वह लौट कर वापस घर नहीं आई| किशोरी के वापस न लौटने पर परिजनों ने गांव के युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोई कार्यवाही न होने से नाराज परिजन और ग्रामीण शनिवार शाम थाने पहुंचे| किशोरी की बरामदगी को लेकर हंगामा किया।



लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता की। और इंस्पेक्टर विरजाराम ने एक शख़्स को थप्पड़ जड़ दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने का संज्ञान लेते हुए सर्कल ऑफिसर को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे|



बागपत SP नीरज कुमार ने बताया ,''जादौन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है। मुझे गांव वालों ने इसकी सूचना दी थी कि बिनौली के थाना प्रभारी ने पीड़ित के साथ अभद्र व्यव???ार किया है। इसका संज्ञान लेते हुए सर्कल ऑफिसर को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे|



पुलिस अधीक्षक ने बताया,''उन्होंने (CO ने) मामले की जांच की और थाना प्रभारी को अभद्र व्यवहार करने की पुष्टि की है। हमने इंस्पेकटर को तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी के चार्ज से हटाते हुए पुलिस लाइन ट्रांसफर किया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।