मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मीतली का गुरूद्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल

● श्री ज्ञान शाह कादरी सेवा ट्रस्ट मीतली करता है इस भव्य और शानदार गुरूद्वारे की देखभाल● हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि हर धर्म के लोग इस गुरूद्वारे में आकर करते है अपने आराध्यों को नमनबागपत: इंसानिय…

मीतली का गुरूद्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल
मीतली का गुरूद्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल | फ़ोटो: TVL News

श्री ज्ञान शाह कादरी सेवा ट्रस्ट मीतली करता है इस भव्य और शानदार गुरूद्वारे की देखभाल

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि हर धर्म के लोग इस गुरूद्वारे में आकर करते है अपने आराध्यों को नमन




बागपत:  इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नही है, इस बात को बागपत के सबसे प्रसिद्ध गुरूद्वारे में देखा जा सकता है। बागपत-मेरठ रोड़ पर मीतली गांव में स्थित इस प्रसिद्ध गुरूद्वारे को जनपद बागपत में साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल माना जाता है। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि हर धर्म के लोग इस गुरूद्वारे में आकर एक ही स्थान पर अपने आराध्यों को नमन करते है।



गुरूद्वारे के मुख्य सेवादार प्रदीप जी ने बताया कि वह दिल्ली के निवासी है और 1995 से इस गुरूद्वारे से जुड़े हुए है। कहा कि गुरूद्वारे का अर्थ होता है गुरू का द्वार। लोगों को जीवन का रास्ता तय करने के लिये एक गुरू की आवश्यकता होती है। बिना गुरू के आप सही मार्ग से भटक जाते है। सिर्फ गुरू ही आपको सही रास्ता दिखा सकता है। यहां पर आकर ???ोगों को गुरू का साथ मिलता है। 



कहा कि इस स्थान को कुदरत का घर मानते है। जहां पर कोई भी बेहिचक आ-जा सकता है। प्रदीप जी 2013 से इस गुरूद्वारे की गद्दी का भार संभाले हुए है। बताया कि इस गुरूद्वारे की देखरेख श्री ज्ञान शाह कादरी सेवा ट्रस्ट मीतली द्वारा की जाती है।



 हर गुरूवार को यहां पर भंडारा लगता है और हर महीने की एकादशी को बड़ा भंडारा लगता है। जिसमें दिल्ली एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों के लोग शामिल होते है। मीतली गांव के रहने वाले एक सेवादार अनिल ने बताया कि वह लगभग पिछले दस वर्षो से इस गुरूद्वारे में सेवा कर रहे है। उन्होंने इस गुरूद्वारे के अलावा आज तक ऐसा स्थान नही देखा, जहां पर सभी धर्मों के लोग एक ही स्थान पर पूजा करते है।






विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।