जनपद के रमपुरवा बनकटी गांव निवासी एक किसान शनिवार को खेत की रखवाली के लिए गया।
वहां पर आए बाघ ने किसान पर हमला कर मार डाला। रविवार सुबह किसान का क्षत विक्षत शव जंगल के निकट मिला।
इससे परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हमले से गांव में दहशत का माहौल है।
आक्रोशित ग्रामीण बाट के हमले की घटना स???ज्ञान में आने के बाद डेड बॉडी लेकर पीलीभीत माधोटांडा रोड पर आ गए।
यहां वन विभाग के बैरियर के पास रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और शव को भी रास्ते में ही रख दिया।
ग्रामीणों के प्रदर्शन किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पूरनपुर एसडीएम राजेश शुक्ला तहसीलदार कलीनगर और सीओ पूरनपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
करीब 3 घंटे तक ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया गया, उसके बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए माने। मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
मौके पर मौजूद मृतक केदारी के पोते संजीव ने बताया कई दिनों से गांव के आसपास बाघ देखा जा रहा है। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को कई बार दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर आती है
और फुट मार्क को पुराना बताकर लौट जाती है। वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दो जाल उपलब्ध कराए हैं जो पर्याप्त नहीं है ऐसे में लगातार गांव के लोग दहशत के बीच जी रहे हैं।
सोमवार को उनके दादा को बाट ने हमले के दौरान मार दिया। संजीव ने वन विभाग को अटैक का जिम्मेदार बताया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसडीम पूरनपुर राजेश शुक्ला का कहना है
कि बुजुर्ग किसान की बाघ के हमले में मौत हुई है। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।