बहराइच न्यूज़ : खेलते-खेलते लापता हुए दो बच्चे, नाराज परिवारजनों ने किया सड़क जाम
जनपद बहराइच के मटेरा बाजार से दो नाबालिग चचेरे भाई शनिवार शाम से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवारजनों ने रविवार सुबह नानपारा-बहराइच मार्ग पर जाम लगाकर प्रद…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें8 बार पढ़ा गया
बहराइच न्यूज़ : खेलते-खेलते लापता हुए दो बच्चे, नाराज परिवारजनों ने किया सड़क जाम | फ़ोटो: TVL News
जनपद बहराइच के मटेरा बाजार से दो नाबालिग चचेरे भाई शनिवार शाम से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवारजनों ने रविवार सुबह नानपारा-बहराइच मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।लापता बच्चे सूर्यांश शर्मा (पुत्र अनिल शर्मा) और दिव्यांश शर्मा (पुत्र प्रदीप शर्मा) शनिवार शाम को मटेरा थाने के पास खेल रहे थे। जब देर रात तक बच्चे नहीं लौटे तो परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 16 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई पता न चलने पर नाराज परिवारजनों ने सड़क जाम कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह और थानाध्यक्ष मदन लाल मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।