मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कैसरगंज सीट से सपा के 2 नेताओं ने भरा नामांकन, दोनों ने पार्टी की तरफ से उम्मीदवार होने का किया दावा

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: बहराइच की कैसरगंज विधानसभा सीट से सपा के 2 नेताओं मसदू आलम और आनंद यादव ने नामांकन दाख़िल किया है। दोनों समाजवाद पार्टी की तरफ से उम्मीदवार होने का दावा कर रहे हैं। आनंद याद…

कैसरगंज सीट से सपा के 2 नेताओं ने भरा नामांकन, दोनों ने पार्टी की तरफ से उम्मीदवार होने का किया दावा
कैसरगंज सीट से सपा के 2 नेताओं ने भरा नामांकन, दोनों ने पार्टी की तरफ से उम्मीदवार होने का किया दावा | फ़ोटो: TVL News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022:  बहराइच की कैसरगंज विधानसभा सीट से सपा के 2 नेताओं मसदू आलम और आनंद यादव ने नामांकन दाख़िल किया है। दोनों समाजवाद पार्टी की तरफ से उम्मीदवार होने का दावा कर रहे हैं। आनंद यादव ने कहा, "बोर्ड ने फैसला किया है और मुझे अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भेजा है।



सपा नेता मसूद आलम ने कहा, पिछले 6 महीने से कैसरगंज के हर बूथ तक जाकर हम प्रचार कर रहे हैं, हमें लोगों का समर्थन मिला है। कैसरगंज विधानसभा से 12 किलोमीटर की दूरी पर मेरा मकान है। कटरा विधानसभा कैसरगंज से सटी हुई विधानसभा है|



बहराइच में पांचवे चरण में मतदान होना है| इसे लेकर जिले में नामांकन प्रक्रिया चल रही है| कैसरगंज विधानसभा से दो सपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है|पहले तो मसूद आलम ने सपा से नामांकन कराया तो वहीं बाद में कैसरगंज विधान सभा से ही आनंद यादव ने अपना नामांकन कराया| 



दरअसल समाजवादी पार्टी ने अपनी लिस्ट में पहले मसूद आलम को प्रत्याशी बनाया था| मसूद आलम के नामांकन के बाद उनके गैर जनपद निवासी होने के कारण उनका कैसरगंज विधानसभा में विरोध शुरू हो गया था|



विरोध को देखते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कैसरगंज सीट पर बिना आधिकारिक बयान के आनंद यादव को ए बी फॉर्म दे दिया| अब दोनों ने कैसरगंज विधानसभा सीट पर अपना नामांकन करा लिया है| ऐसे में कैसरगंज विधानसभा में सपा समर्थकों में पार्टी के सही प्रत्याशी को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई है| 



हालाँकि सपा ने कैसरगंज से प्रत्याशी मसूद आलम खान का टिकट काट दिया। शनिवार को कैसरगंज से सपा उम्मीदवार मसूद आलम खान कलेक्ट्रेट में नामांकन करा रहे थे तभी उनका टिकट कट गया।



 कैसरगंज से मसूद आलम खान व मटेरा से मोहम्मद रमजान को प्रत्याशी बनाया गया था। टिकट फाइनल होने के आधे घंटे बाद ही मोहम्मद रमजान ने टिकट वापस कर दिया था। उसी रात कैसरगंज के प्रत्याशी का स्थानीय लोगों ने पुतला फूंककर विरोध जताया था। 



 सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार कैसरगंज से आनंद यादव व मटेरा से मारिया शाह का टिकट फाइनल हुआ है। सपा के जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा कि कैसरगंज सीट का टिकट परिवर्तित कर आनंद यादव को दिया गया है। मटेरा सीट से अब मारिया शाह को टिकट दिया गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।