मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बहराइच में दर्दनाक हादसा: ट्रक में सामने से 'घुसी' श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर, 7 की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल; अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच के मोतीपुर इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया है| सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10-12 लोगों की हालत गंभीर है। बहराइच के मोतीपुर इलाके में एक टेम्पो ट्रैवलर…

बहराइच में दर्दनाक हादसा: ट्रक में सामने से 'घुसी' श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर, 7 की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल; अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे
बहराइच में दर्दनाक हादसा: ट्रक में सामने से 'घुसी' श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर, 7 की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल; अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे | फ़ोटो: TVL News

बहराइच:  उत्तर प्रदेश के बहराइच के मोतीपुर इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया है| सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10-12 लोगों की हालत गंभीर है। बहराइच के मोतीपुर इलाके में एक टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर होने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीरपुर मार्ग पर नैनिहा के पास हादसा हुआ है|



नानपारा -लखीरपुर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए। मरने वालों में चार पुरुष व तीन महिलाएं बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार श्रद्धालु कर्नाटक से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया है। स्थानीय नागरिक की मदद से हादसे में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।



 पुलिस के अनुसार सभी श्रद्धालु कर्नाटक के रहने वाले हैं। जो उत्तराखंड से दर्शन के बाद काशी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सिर्फ एक की पहचान हुई है। मनमच (36) पुत्र अज्ञात निवासी सुल्तानपुर कर्नाटक के थे।



पुलिस के अनुसार , हादसा सुबह साढ़े 5 के करीब हुआ। नानपारा हाईवे पर स्थित नैनिहा के पास ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत तेज होने के कारण टैंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि,''नानपारा हाईवे पर द???नों ही गाड़ियां तेज स्पीड से आ रही थीं। अचानक सामने मोड़ आ गया। दोनों ही ड्राइवर गाड़ी कंट्रोल नहीं कर सके और आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।



बहराइच ज़िलाधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया,''दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मृत्यु हुई है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, कोशिश है कि सभी घायलों को बचाया जा सके और उनका समुचित इलाज हो सके|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है| मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।