मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बहराइच: सिटी मोंटेसरी स्कूल में झूला टूटने से एक बच्चे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच के सिटी मोंटेसरी स्कूल में झूला टूटने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल और एक की मृत्यु हुई। घायल बच्चे को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक छात्र की पहचान अरशान (8) पुत्र मोहम्म…

बहराइच: सिटी मोंटेसरी स्कूल में झूला टूटने से एक बच्चे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
बहराइच: सिटी मोंटेसरी स्कूल में झूला टूटने से एक बच्चे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बहराइच:   उत्तर प्रदेश के बहराइच के सिटी मोंटेसरी स्कूल में झूला टूटने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल और एक की मृत्यु हुई। घायल बच्चे को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक छात्र की पहचान अरशान (8) पुत्र मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। जबकि प्रतीक (7) पुत्र प्रेम गंभीर रूप से घायल है| गंभीर रूप से घायल प्रतीक को ज़िला अस्पताल से इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।


घटना शहर के सिटी मांटेसरी स्कूल की है| बुधवार दोपहर अरशान और प्रतीक झूला झूल रहे थे। इस दौरान ही अचानक झूला टूटकर उनके ऊपर गिर गया| हादसे का बाद झूला हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया |  एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि  दूसरे को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।


एक परिजन ने बताया, "हम लोगों को बताया तक नहीं गया कि बच्चों के साथ क्या हुआ है। हम जब स्कूल आए तब हमको पता चला कि उनको ज़िला अस्पताल ले गए हैं।"


ज़िला अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, दोनों बच्चों को सर में चोट आई है। दोनों बच्चों की हालत नाजुक थी जिसमें से एक की मृत्यु अस्पताल आने के 4-5 मिनट में हो गई थी और दूसरे बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर लखनऊ रेफर किया है|


बहराइच सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने बताया,'बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ज़िले के सभी स्कूलों में जांच करेंगे कि कितने स्कूलों में असुरक्षित झूले और अन्य उपकरण लगे हैं। हम बसों की भी जांच कराएंगे। झूले में कमियां हैं। इस विषय पर हम नोटिस भी देंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।